{"_id":"655a00d35ae55c53a10788b5","slug":"himachal-pradesh-2061-forest-van-mitra-bharti-from-30-november-2023-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल में भर्ती होंगे 2061 वन मित्र, भर्ती प्रक्रिया 30 से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल में भर्ती होंगे 2061 वन मित्र, भर्ती प्रक्रिया 30 से होगी शुरू
Sun, 19 Nov 2023 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Nov 2023 06:05 PM IST
सार
वन मित्र के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय की गई है। वन मित्रों के लिए 100 अंकों का टेस्ट होगा जो टॉप पर होगा, उसे वन मित्र लगाया जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में वन मित्रों की भर्ती प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। सरकार वन विभाग में 2,061 वन मित्र भर्ती कर रही है। भर्ती के लिए वन विभाग की वेबसाइट या फिर संबंधित वन परिक्षेत्राधिकारी (रेंज ऑफिसर) कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
वन मित्र के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय की गई है। वन मित्रों के लिए 100 अंकों का टेस्ट होगा जो टॉप पर होगा, उसे वन मित्र लगाया जाएगा। अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। वन मित्रों को 10 हजार रुपए प्रति माह मानदेय और सरकारी छुट्टियों के अलावा साल में 12 अतिरिक्त छुट्टियां मिलेंगी।
विज्ञापन
महिलाओं को 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा। अभ्यर्थियों को शारीरिक मानदंड भी पूरे करने होंगे। ग्राउंड टेस्ट पास करने के बाद ही वन मित्र बन सकेंगे। वन मित्रों को वनों की आग से सुरक्षा, पौधरोपण समेत अन्य काम करने होंगे। जिस बीट में वन मित्र रखे जाएंगे वहां से उनका तबादला नहीं होगा। एक दिन में न्यूनतम 6 घंटे काम करना होगा।
विज्ञापन