फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh: 14852 suppressed NOTA in the by election, eight candidates lose security deposit

हिमाचल प्रदेश: उपचुनाव में 14852 ने दबाया नोटा, आठ प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त

Tue, 02 Nov 2021 07:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Nov 2021 07:43 PM IST
सार

हिमाचल में 14852 लोगों ने वर्तमान सियासी विकल्पों को नकारते हुए नोटा के बटन को दबाकर अपनी असंतुष्टि व्यक्त की। मंडी संसदीय क्षेत्र में तो जीत हार के अंतर से करीब दोगुना वोट नोटा को मिला और वह तीसरे स्थान पर रहा। कांग्रेस और भाजपा के अलावा तीसरे विकल्पों को नकारते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र में रिकॉर्ड नोटा चला। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh: 14852 suppressed NOTA in the by election, eight candidates lose security deposit
नोटा का बटन (सांकेतिक )

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में मतदाताओं ने इनमें से कोई नहीं (नोटा) के बटन को भी जमकर दबाया। कुल 14852 लोगों ने वर्तमान सियासी विकल्पों को नकारते हुए नोटा बटन को दबाकर अपनी असंतुष्टि व्यक्त की। मंडी संसदीय क्षेत्र में तो जीत-हार के अंतर से करीब दोगुना वोट नोटा को मिला और वह तीसरे स्थान पर रहा। कांग्रेस और भाजपा के अलावा तीसरे विकल्पों को नकारते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र में रिकॉर्ड नोटा चला। 12661 लोगों ने सभी राजनीति पार्टियों से किनारा किया है, जबकि इस सीट पर जीत-हार का अंतर महज 7490 वोट का रहा। सूबे के चुनावी इतिहास में शायद यह पहला मौका होगा, जब इतना अधिक नोटा पड़ा है। कांग्रेस-भाजपा को छोड़ मैदान में डटे अन्य चार प्रत्याशियों के कुल वोट भी नोटा से कम हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव परिणाम: मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह जीतीं, विधानसभा क्षेत्रों में भी 'हाथ' को मिला साथ
विज्ञापन


कांग्रेस-भाजपा के अलावा अन्य चार प्रत्याशियों को कुल 7772 मत ही पड़े हैं। लोक नीति पार्टी की अंबिका श्याम को 3617, आजाद प्रत्याशी मुंशी राम ठाकुर को 1262, अनिल कुमार को 1119, सुभाष मोहन स्नेही को 1772 वोट पड़े। सबसे अधिक नोटा नाचन में दबा है, जहां 1959 ने तो बल्ह में 1647, किन्नौर में 1006 ने नोटा दबाया है। भरमौर में 379, लाहौल स्पीति में 120, मनाली में 476, कुल्लू 993, बंजार में 513, आनी में 532, करसोग में 463, सुंदनगर में 885, सराज में 372, द्रंग में 572, जोग्रिंद्रनगर में 807, मंडी में  925, सरकाघाट में 565, रामपुर में 412, डाक मतपत्र में भी 35 नोटा दबे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्की विधानसभा क्षेत्र में भी नोटा तीसरे नंबर पर रहा। 1626 लोगों ने नोटा दबाया। फतेहपुर में भी 389 और 176 ने नोटा को प्राथमिकता दी। महंगाई, बेरोजगारी के अलावा कई अन्य मुद्दे भी हावी रहे। सवर्ण आयोग के गठन, डिपो धारकों की मांगें और जेबीटी की बैचवाइज भर्ती की मांग को लेकर भी कई संगठनों ने मतदान से पहले ही विभिन्न मंचों पर नोटा दबाने का एलान किया था। वहीं, किन्नौर, रामपुर और चंबा के कुछ इलाकों में तो लोगों ने चुनाव का बहिष्कार भी किया था। 

18 में से आठ प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त
उपचुनाव में कुल 18 प्रत्याशियों में से आठ की जमानत जब्त हो गई। जुब्बल-कोटखाई में सत्तारूढ़ भाजपा की नीलम सरैईक जमानत बचाने के लिए जरूरी कुल मतदान में से 1/6 मत भी हासिल करने में नाकाम रहीं और 2644 वोट पर ही सिमटकर रह गईं। वहीं, निर्दलीय सुमन कदम को भी 170 वोट ही मिले। अर्की में निर्दलीय जीत राम को नोटा से कम वोट मिले और वह 547 वोट ही हासिल कर सके। फतेहपुर में हिमाचल जन क्रांति पार्टी के पंकज कुमार दर्शी को 375 तो निर्दलीय डॉ. अशोक कुमार सोमल को सिर्फ 295 वोट मिले। मंडी में राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी की अंबिका श्याम को 3617, हिमाचल क्रांति पार्टी के मुंशीराम ठाकुर को 1262, निर्दलीय अनिल कुमार 1119 और सुभाष मोहन स्नेही को 1772 वोट मिले। इन सभी की दस हजार रुपये की जमानत की राशि बचाने के लिए न्यूनतम वोट न मिलने पर जब्त हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed