{"_id":"5eea0fa98ebc3e42e57b68db","slug":"himachal-pradesh-1-37-lakh-registered-workers-to-get-additional-installment-of-two-thousand-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के 1.37 लाख पंजीकृत कामगारों को मिलेगी 2000 रुपये की अतिरिक्त किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के 1.37 लाख पंजीकृत कामगारों को मिलेगी 2000 रुपये की अतिरिक्त किस्त
Wed, 17 Jun 2020 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के दृष्टिगत राज्य सरकार भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत 1.37 लाख कामगारों को राहत प्रदान करने के लिए जून में 2,000 रुपये की अतिरिक्त किस्त उपलब्ध करवाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को शिमला में भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर यह घोषणा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अप्रैल और मई में 2,000 रुपये की राशि प्रदान कर दी है। इससे लाभार्थियों को 27.42 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पंजीकृत कामगारों को दो बच्चों तक शैक्षिक सहायता भी बढ़ाने की घोषणा की। अब पहली से आठवीं स्तर की छात्राओं की सहायता राशि 7 हजार से 8 हजार रुपये तथा छात्रों की सहायता राशि 3,000 से 5,000 रुपये होगी। 9वीं से 12वीं स्तर की छात्राओं को 10,000 के स्थान पर 11,000 तथा छात्रों को 6,000 प्रतिवर्ष के स्थान पर 8,000 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे।
विज्ञापन
स्नातक की पढ़ाई कर रही छात्राओं को अब 15,000 के स्थान पर 16,000 रुपये तथा छात्रों को 10,000 के स्थान पर 12,000 रुपये, जबकि स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कर रही छात्राओं को 20,000 के स्थान पर 21,000 रुपये ,जबकि छात्रों को 15,000 की जगह 17,000 रुपये मिलेंगे। मेडिकल, इंजीनियरिंग, पीएचडी कर रही छात्राओं को 35,000 की जगह 36,000 रुपये तथा छात्रों को 25,000 की जगह 27,000 रुपये मिलेंगे। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि बोर्ड ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान पंजीकृत कामगारों की कल्याण योजनाओं पर 49.13 करोड़ रुपये खर्च किए हैं जो आज तक की सबसे बढ़ी धनराशि है।
अविवाहित बच्चों के विवाह के लिए कामगारों को दिए जाएंगे 51 हजार
मुख्यमंत्री ने पंजीकृत कामगारों के दो अविवाहित बच्चों के विवाह के लिए सहायता राशि 35 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये करने की घोषणा की। इससे चालू वित्त वर्ष में 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शिक्षा बोर्ड पंजीकृत कामगारों के बच्चों को शैक्षिक सहायता भी दे रहा है। 2019-20 में 15 करोड़ रुपये व्यय किए और चालू वित्त वर्ष में 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।