फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: post of Mayor in four municipal corporations will remain unreserved for five years

Himachal: चार नगर निगमों में महापौर का पद पांच वर्षों के लिए रहेगा अनारक्षित, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Wed, 03 Jun 2026 04:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 04:38 PM IST
सार

 चार नगर निगमों में हुए चुनाव के बाद महापौर पद के लिए आरक्षण रोस्टर पर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन
Himachal: post of Mayor in four municipal corporations will remain unreserved for five years
हिमाचल नगर निगम चुनाव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में संपन्न चुनाव वाले चारों नगर निगमों सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर में मेयर पद को आगामी पांच वर्षों के लिए अनारक्षित कर दिया है। शहरी विकास विभाग की ओर से मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। यह आदेश हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1994 एवं नगर निगम चुनाव नियम 2012 के तहत जारी किया गया है। सोलन, पालमपुर, मंडी और धर्मशाला नगर निगमों में मेयर का पद ओपन होगा।

विज्ञापन

तीन में भाजपा, एक में कांग्रेस की बढ़त

पिछली बार धर्मशाला और सोलन में मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित था, जबकि पालमपुर और मंडी में महापौर की सीट अनारक्षित थी। इस बार चारों नगर निगम में मेयर का पद अनारक्षित किया गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद प्रदेश सरकार ने आदेश की प्रति राज्य चुनाव आयोग, शहरी विकास निदेशालय और संबंधित जिलों के उपायुक्तों एवं नगर निगम आयुक्तों को भेज दी है। हाल ही में हिमाचल में चार नगर निगमों के चुनाव संपन्न हुए हैं। इनमें सोलन, मंडी और धर्मशाला नगर निगम में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है जबकि पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस को बढ़त मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर पद ओपन होने से बढ़ी दावेदारी

 चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद को अनारक्षित घोषित किए जाने से राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई है। सभी की नजरें उप महापौर के चयन पर भी टिकी हैं। आरक्षण रोस्टर में मेयर का पद ओपन होने से मेयर बनने के लिए पार्षदों की दावेदारी बढ़ गई है। सोलन, मंडी और धर्मशाला में भाजपा के पार्षद और पालमपुर में कांग्रेस के पार्षद में मेयर बनने के लिए जोर आजमाइश है। दोनों दलों को अपने-अपने बहुमत वाले निगमों में अपनी-अपनी पार्टी के पार्षदों में तालमेल बैठाना होगा, जिससे बगावत की स्थिति न बने।

विज्ञापन

निगम चुनावों में रही स्थिति

1. धर्मशाला नगर निगम : निगम बनने के बाद मेयर का पद पहली बार ढाई साल के लिए एससी रिजर्व महिला, फिर ओपन, उसके बाद एसटी रिजर्व, फिर महिला ओपन और अब ओपन हो गया है। यहां पांच बार रोस्टर लग गया है।
2. पालमपुर नगर निगम : नगर निगम बनने के बाद पहले एससी महिला, उसके बाद ओपन और अब तीसरी बार के रोस्टर में यह सीट फिर ओपन है।
3. मंडी नगर निगम : नगर निगम बनने के बाद पहली बार यहां मेयर का पद एससी महिला, दूसरी बार ओपन और अब तीसरी बार भी मेयर का पद ओपन होगा।
4. सोलन नगर निगम : पहली महिला एससी, फिर महिला ओपन और अब तीसरी बार यह पद ओपन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed