फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal police will keep an sharpeye now on over speed

कागज नहीं, तेजरफ्तार पर रहेगी अब हिमाचल पुलिस की नजर

Sat, 12 Dec 2020 10:14 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Dec 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
himachal police will keep an sharpeye  now on over speed
डीजीपी संजय कुंडू - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के लोगों के लिए काल बन रही वाहनों की तेजरफ्तार नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने नई कवायद शुरू की है। डीजीपी संजय कुंडू ने सूबे के सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित कराएं कि पुलिस कर्मी वाहन चेकिंग के नाम पर कागजों को जांचने के बजाय डाप्लर रडार की मदद से तेजरफ्तार वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करें।

विज्ञापन


हादसे कम करने के उद्देश्य से डीजीपी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को इसे गंभीरता से लेने को कहा है। डीजीपी ने बताया कि देश में हर एक हजार में जहां औसतन आठ लोगों की सड़क हादसों में मौत होती है। हिमाचल में प्रति हजार में यह आंकड़ा 11 है। ऐसे में राष्ट्रीय औसत से ज्यादा हादसों में मौत चिंता का विषय है। बताया कि पुलिस मुख्यालय लगातार तेजरफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा भी करेगा। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार की शिकायतों में भी आएगी कमी
तकनीक का प्रयोग कर फर्राटा भरने वालों पर कार्रवाई से पुलिस को भ्रष्टाचार की शिकायत से भी निजात मिलेगी। दरअसल, चेकिंग के दौरान अवैध वसूली की आमतौर पर शिकायतें आती हैं। कुंडू का कहना है कि कागज चेक करने से हादसों में कमी नहीं आएगी, बल्कि हादसों वाले जोन में पुलिस कर्मी तैनात कर व तेजरफ्तार वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई से ही हादसों में कमी लाना संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed