फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Police will conduct live night patrolling for the first time

हिमाचल पुलिस पहली बार करेगी लाइव नाइट पेट्रोलिंग

Sat, 14 Dec 2019 11:52 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाड़माजरी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाड़माजरी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Dec 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Himachal Police will conduct live night patrolling for the first time
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल पुलिस पहली बार अब लाइव नाइट पेट्रोलिंग करेगी। पुलिस जिला बद्दी से इसकी शुरुआत हो रही है। इसके लिए पांच वाहनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो कि सीधे एसपी कार्यालय में कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे। इससे पहले विभाग ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में विभिन्न स्थानों, नेशनल हाईवे, बद्दी-साईं मार्ग को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया है। इसमें 145 सरकारी समेत पूरे बीबीएन पर 1000 सीसीटीवी कैमरे नजर रख रहे हैं। 

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की मदद से जिला पुलिस ने बद्दी-साईं मार्ग पर मोबाइल शोरूम में हुई लाखों की चोरी के केस को हल किया था। विभिन्न चौकों पर ट्रैफिक ड्यूटी निभा रहे पुलिस जवान भी अब बॉडी कैमरों से लैस हैं। हर घटनाक्रम की जिला पुलिस कप्तान को पूरी रिकार्डिगिं आसानी से मिलती है। अब तीसरी आंख से लैस जिला पुलिस लाइव पेट्रोलिंग भी करेगी।
विज्ञापन


जिला पुलिस ने बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ के पांच क्यूआरटी और टीटीआर वाहनों पर कैमरे स्थापित किए हैं। अब रात्रि गश्त के दौरान तैनात जवान ड्यूटी से बंक भी नहीं मार सकेंगे और न ही एक जगह खड़े होकर ड्यूटी बजा सकेंगे। रात्रि गश्त के दौरान निर्धारित रूट पर इन वाहनों और ड्यूटी पर तैनात जवानों को जाना ही पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस को पूरी तरह से हाईटेक किया जा रहा है, ताकि पुलिस आसानी से अपराधियों को पकड़ सके। - रोहित मालपानी, एसपी, जिला पुलिस बद्दी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed