नशे की रोकथाम पर हिमाचल पुलिस का खास फोकस: डीजीपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना प्रभारियों के साथ कांफ्रेंस के बाद डीजीपी ने कहा कि पुलिस प्रदेश में बढ़ रहे नशे के अपराध पर पूरी तरह नकेल कसने को काम कर रही है। इस साल 31 अगस्त तक एनडीपीएस के 863 अभियोग पंजीकृत हुए हैं, जबकि इसकी समरूप अवधि में 2018 में 904 अभियोग पंजीकृत हुए थे।
यह संख्या पिछले साल की तुलना में 41 कम हुए हैं, लेकिन यह कमी इसलिए आई है क्योंकि भांग की खेती अगस्त के बाद ही तैयार होती है। ऐसे में भविष्य में एनडीपीएस के अभियोगों के पकड़ने में वृद्धि आएगी।
बताया कि इस साल 176.2 किग्रा चरस, 10.541 किग्रा अफीम, 1172.68 किग्रा चूरा पोस्त, 4.906 किग्रा हेरोइन व 26927 अफीम के पौधे पुलिस की गुप्तचर इकाईयों ने पकड़े हैं।
संयुक्त रणनीति विकसित करने एवं मांग व आपूर्ति को कम करने के लिए पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। प्रत्येक पुलिस थाना स्तर पर नशा निवारण समितियों का गठन किया गया है।
इनका पंचायत स्तर तक विस्तार किया जा रहा है। सोशल मीडिया में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने व उसमें संलिप्त व्यक्तियों की सूचना का पड़ोसी राज्यों के साथ आदान-प्रदान करने के लिए रणनीति बनाई गई है।
70 लाख से हर जिले में बनेगी टेक्निकल सेल
डीजीपी ने बताया कि हर जिले में टेक्निकल सेल का गठन किया जाएगा। इस सेल की मदद से जिले में होने वाले अपराध के तकनीकी अन्वेषण में मदद मिलेगी। सरकार ने इन सेलों के गठन के लिए 70 लाख रुपये दिए हैं, जिनसे हर सेल के लिए एक कंप्यूटर लैपटॉप खरीदा जाएगा। जिला पुलिस मुख्यालय में इस सेल को एक कमरा दिया जाएगा। यहां से यह सेल जिला एसपी के अधीन काम करेगा।
2018-2019 में अपराध के आंकड़ों
अपराध 2019 2018
हत्या 43 71
हत्या के प्रयास 33 40
बलात्कार 236 234
अपहरण 306 336
दहेज हत्या 01 03
छेड़छाड़ 330 380
दंगा 285 337
गृह भेदन 301 443
चोरी 306 494
आबकारी अधिनियम 2005 1872
2617 शिकायतों का किया गया निपटारा
डीजीपी ने बताया कि 26 जनवरी 2018 से इस साल 31 अगस्त तक गुड़िया हेल्पलाइन के माध्यम से 2666 शिकायतें मिलीं, जिनमें 2617 का निपटारा किया है। हेल्पलाइन से मिली शिकायतों पर 128 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। होशियार सिंह हेल्पलाइन के माध्यम से 31 अगस्त तक 1992 शिकायतें मिलीं। इनमें 1984 का निपटारा किया गया है और 20 अभियोग पंजीकृत किए हैं।