फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal police personnel will be patrolling after 10 o'clock on Diwali

दिवाली पर 10 बजे के बाद पैदल गश्त करेंगे हिमाचल पुलिस के जवान

Tue, 06 Nov 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 Nov 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
Himachal police personnel will be patrolling after 10 o'clock on Diwali

दीपावली की रात आठ से दस बजे की पटाखे चलाने की मियाद के बाद सड़कों पर हिमाचल पुलिस के जवान कदमताल करेंगे। यह कवायद सुप्रीमकोर्ट के उस आदेश के बाद करने की तैयारी है, जिसमें कोर्ट ने रात दस बजे के बाद पटाखे न चलाने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


चूंकि, स्थानीय पुलिस और एसएचओ पर दस बजे के बाद पटाखे न चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में पुलिस मुख्याल ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी ने बताया कि वैसे तो सुप्रीमकोर्ट के आदेश पहले ही सभी जिलों को पहुंच चुके हैं। फिर भी पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलोें के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कहा गया है कि सुप्रीमकोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Himachal police personnel will be patrolling after 10 o'clock on Diwali

अगर आदेश लागू करने में चूक हुई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह पहली बार होगा जब सुप्रीमकोर्ट ने पटाखे चलाने की मियाद तय कर दी है। इसके बाद पटाखे चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए स्थानीय एसएचओ पर सारा दारोमदार होगा। ऐसे में पुलिस ने पहले से ही मशक्कत शुरू कर दी है।

सुप्रीमकोर्ट के आदेश को सख्ती से लागू कराने के लिए पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। मुख्यालय की ओर से कानून व्यवस्था और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि जरूरत होने पर ही एसपी के स्तर से छुट्टी दी जाए।

दिवाली पर नहीं लगेंगे बिजली कट

Himachal police personnel will be patrolling after 10 o'clock on Diwali

दिवाली पर प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बिजली कट नहीं लगेंगे। सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सुचारु रखने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने कमर कस ली है। फील्ड स्टाफ को हर शिकायत पर फौरन कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।प्रदेश में कम हो रहे बिजली उत्पादन को देखते हुए बोर्ड ने अन्य राज्यों से अधिक सप्लाई खरीदने की तैयारी भी कर ली है।

बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक जेपी कालटा ने बताया कि दिवाली के अवसर पर किसी भी क्षेत्र में बिजली की कमी नहीं होने देंगे। सभी फील्ड अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि फील्ड स्टाफ की शिफ्टों में ड्यूटी लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed