{"_id":"69f386e6bc5935c25a034a6d","slug":"himachal-police-opium-cultivation-destroyed-in-mandi-1-38-lakh-plants-recovered-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Opium Destroyed: हिमाचल पुलिस ने मंडी में अफीम की खेती नष्ट, 1.38 लाख पौधे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Opium Destroyed: हिमाचल पुलिस ने मंडी में अफीम की खेती नष्ट, 1.38 लाख पौधे बरामद
Thu, 30 Apr 2026 10:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:14 PM IST
सार
नशा मुक्त हिमाचल अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंडी के सिलसुलहरी (उप-तहसील कटोला) में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन
अफीम की खेती नष्ट की(सांकेतिक)।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में नशा मुक्त हिमाचल अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंडी के सिलसुलहरी (उप-तहसील कटोला) में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश देकर करीब 4 बीघा भूमि (10 खेतों) में फैली अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया। तलाशी के दौरान लगभग 1,38,655 अफीम के पौधे बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
इस मामले में थाना पधर में अवैध खेती में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है। हिमाचल पुलिस ने लोगों, खासकर युवाओं से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाना में दें, ताकि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के अभियान को और गति मिल सके।
विज्ञापन