फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal police on alert after central agencies advisory on terror attack

केंद्रीय एजेंसियों के अलर्ट के बाद हरकत में हिमाचल पुलिस, ड्रोन से हो रही निगरानी

Fri, 27 Sep 2019 11:21 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Sep 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
Himachal police on alert after central agencies advisory on terror attack
ऊना में वाहनों की चैकिंग करते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और मिलिट्री इंटेलिजेंस की आतंकी हमले की सूचनाओं के बाद हिमाचल पुलिस के अलर्ट का ग्राउंड पर असर दिखना शुरू हो गया है। हिमाचल पुलिस कहीं ड्रोन की मदद से निगरानी में जुट गई है तो पंजाब से लगते ऊना और कांगड़ा जिले की सीमाओं पर नाके बढ़ाकर वाहनों को चेकिंग के बाद ही प्रदेश में प्रवेश दे रही है। वैसे तो अधिकारी अलर्ट को सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं, लेकिन इस बार एहतियात ज्यादा बरते जा रहे हैं।

विज्ञापन


दो दिन पहले केंद्रीय एजेंसियों के इनपुट के बाद हिमाचल पुलिस ने सूबे के भाखड़ा बांध जैसे सामरिक व विशेष महत्व के प्रतिष्ठानों और शक्ति पीठों की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर दी है। पिछले दो दिनों के भीतर जिन जिलों में ऐसे प्रतिष्ठान है, वहां के एसपी खुद सुरक्षा की जांच कर चुके हैं। पंजाब से लगते ऊना और कांगड़ा में तो सीमाओं पर नाका लगाकर पुलिस आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन


साथ ही इन जिलों में आने वाले पर्यटकों पर भी नजर रखी जा रही है। स्थानीय खुफिया अधिकारी होटल, धर्मशालाओं और सराय में भी रुकने वालों पर अपनी निगाह बनाए हैं। वहीं, दो दिन पहले पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने एनएचपीसी चरण दो की सुरक्षा का भी जायजा लिया। कुल्लू दशहरा मेला को लेकर जिले में पांच नाके लगाए जाएंगे और सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1700 पुलिस की तैनाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed