फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal police got 688 jawan and rohit won all round best award

हिमाचल पुलिस को मिले 688 जवान, रोहित बने ऑल राउंड बेस्ट

Sat, 30 Mar 2019 07:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Mar 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
himachal police got 688 jawan and rohit won all round best award
कृष्णजी रैना काे मिला सम्मान - फोटो : अमर उजाला

पीटीसी डरोह में शनिवार को आरटीसी के 19वां दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें पास ऑउट हुए 688 जवान हिमाचल पुलिस को मिले। समारोह में पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी मुख्यातिथि थे।

विज्ञापन


पीटीसी डरोह की प्राचार्य सौम्या सांबशिवन ने जवानों को देशसेवा की शपथ दिलाई। पीओपी के तुरंत बाद जवानों को उनकी बटालियन में भेज दिया गया। यह पहली बार हुआ कि जवानों को पीओपी के बाद घर की बजाए सीधे बटालियन में रिपोर्ट करने के निर्देश थे।
विज्ञापन


देश में लोकसभा चुनावों के चलते ये जवान सीधे ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। इससे पूर्व पीओपी के बाद जवानों को छुट्टी घर भेजा जाता था। रविवार को सकोह (धर्मशाला) में दीक्षांत समारोह होगा। इसमें 148 महिला और 48 एक्ससर्विसमैन कोटे से भर्ती हुए जवान देश सेवा की शपथ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा के रोहित को ऑल राउंड बेस्ट का खिताब

himachal police got 688 jawan and rohit won all round best award
चिराग शर्मा और रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

 नौ माह तक चले प्रशिक्षण में जिला चंबा के रोहित कुमार को ऑल राउंड बेस्ट का खिताब मिला। रोहित ने आंतरिक और बाहरी दोनों विषयों में प्रथम स्थान हासिल किया। आरटीसी कोर्स के 688 जवानों को पछाड़ते हुए रोहित ने यह स्थान पाया।

रोहित कुमार सकोह (धर्मशाला) सेकेंड बटालियन में सेवाएं देंगे। शिमला जिले के चिराग शर्मा को परेड कमांडर का खिताब मिला। उन्होंने परेड का नेतृत्व किया। सेकेंड परेड कमांडर का खिताब रोहित ठाकुर को मिला।

चतुर्थ वाहिनी के स्वप्निल आउट डोर बेस्ट और प्रथम वाहिनी के साहिल खान रेंज क्लासिफिकेशन में प्रथम रहे। पीओपी में बतौर मुख्यातिथि आए पुलिस महानिदेशक सीता राम मरडी ने विजेताओं को सम्मानित किया।

पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी ने उप निरीक्षक कृष्णजी रैना को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया। कृष्णजी को प्रशंसा पत्र और पदक भी दिया गया। इससे पहले कृष्णजी को आंतरिक प्रशिक्षक की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ से नवाजा गया।

योजना गृह मंत्रालय भारत सरकार की पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों के प्रशिक्षकों के उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देने के लिए चलाई है। पूर्व में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह को आरटीसी प्रशिक्षण के लिए देश भर में सर्वश्रेष्ठ कॉलेज घोषित कर 20 लाख के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed