फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Police files FIR against BJP MLA JR Katwal

भाजपा विधायक पर एफआईआर, अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ केस

Fri, 12 Jan 2018 10:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 12 Jan 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
Himachal Police files FIR against BJP MLA JR Katwal

बिलासपुर के झंडूता से भाजपा विधायक और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जेआर कटवाल सरकारी दस्तावेज से छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज हो गई है। अदालत के आदेश पर छोटा शिमला थाना में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मामला वर्ष 2015 का है जब कटवाल महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक थे। शिकायतकर्ता प्रताप सिंह का कहना है कि प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वह विभाग में जिला बाल संरक्षण अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


कुछ महीनों बाद ही विभाग की ओर से उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। इसी बीच, शिकायतकर्ता ने विभाग से आरटीआई के तहत कुछ जानकारी लीं।

आरोप है कि जो रिकॉर्ड शिकायतकर्ता को मुहैया करवाया गया उससे छेड़छाड़ की गई थी। इसी को आधार बनाकर शिकायतकर्ता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।  अदालत ने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- मामले की कोई जानकारी नहीं

Himachal Police files FIR against BJP MLA JR Katwal

विधायक जेआर कटवाल का कहना है कि शिकायतकर्ता अपना कार्य ठीक से नहीं करते थे। इनके खिलाफ विभागीय जांच हुई है। एक मामले में उन पर प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर एक लाख की कॉस्ट लग चुकी है। 

जिस समय वह विभाग के निदेशक थे, उस समय रिकार्ड से छेड़खानी के आरोप में विभागीय जांच के आदेश भी दिए थे। उसके बाद वह सेवानिवृत्त हो गए थे।

अब उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। एसपी शिमला उमापति जम्वाल ने कहा कि अदालत की ओर से सीआरपीसी 156 (3) के तहत शिकायत आई है। थाना छोटा शिमला पुलिस शिकायत की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed