फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal police department writes letter to private schools to waive off fees

एसपी ने निजी स्कूलों को लिखा पत्र: पुलिस कर्मियों के बच्चों की फीस में मांगी रियायत, स्कूल प्रबंधकों का इनकार

Tue, 09 Nov 2021 11:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 09 Nov 2021 11:06 AM IST
सार

निजी स्कूल प्रबंधकों ने डेढ़ साल से स्कूल बंद रहने के चलते पेश आ रही आर्थिक परेशानियों का हवाला देते हुए किसी प्रकार की रियायत देने से हाथ खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Himachal police department writes letter to private schools to waive off fees
डॉ. आकृति शर्मा, एसपी हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस विभाग और हमीरपुर जिले के निजी स्कूल संचालकों के बीच विद्यार्थियों की फीस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक ने जिला के निजी स्कूल प्रबंधकों को पत्र लिखकर पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के लिए स्कूल फीस में रियायत मांगी है। पुलिस विभाग ने इस पत्र में खुद को फ्रंटलाइन वर्कर बताते हुए स्कूल फीस में यथासंभव छूट देने की मांग की है। दूसरी ओर निजी स्कूल प्रबंधकों ने डेढ़ साल से स्कूल बंद रहने के चलते पेश आ रही आर्थिक परेशानियों का हवाला देते हुए किसी प्रकार की रियायत देने से हाथ खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


निजी स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि कोविड-19 लॉकडाउन के चलते मार्च 2020 से निजी स्कूल संचालकों को अपने टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को वेतन, स्कूल बसों और स्कूल भवनों के रखरखाव व अन्य खर्च पूरे करने मुश्किल हो रहे हैं। यही नहीं, प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक, स्टाफ नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ समेत 26 विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया है। निजी स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि अगर वह पुलिस विभाग के कर्मचारियों को फीस में रियायत देते हैं तो अन्य विभागों के कर्मचारी भी अपने बच्चों की फीस कम करने की मांग लेकर स्कूल पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

 
वैसे भी कोरोना के चलते निजी स्कूलों ने इस बार कोई फीस नहीं बढ़ाई है। लंबे समय से स्कूल बंद रहने से जहां निजी स्कूल प्रबंधकों को परेशानियां झेलनी पड़ी हैं, वहीं निजी सेक्टर में सेवाएं देने वाले अभिभावक भी आर्थिक मंदी से परेशान हैं। पुलिस विभाग के सभी कर्मचारियों को पूरा वेतन मिला है। सरकार से अन्य लाभ भी सरकारी कर्मचारियों को समय-समय पर मिल रहे हैं। ऐसे में पुलिस विभाग में सेवारत कर्मचारियों के बच्चों के लिए स्कूल फीस कम करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ संस्थानों ने पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को फीस में छूट दी है। इसीलिए जिला के संस्थानों से भी आग्रह किया गया है। संस्थान चाहें तो छूट दे सकते हैं। यह महज आग्रह किया गया है। - डॉ. आकृति शर्मा, एसपी हमीरपुर


फीस में रियायत देने के संबंध में निजी स्कूलों को पत्र लिखने की सूचना मिली है। कोई भी अधिकारी सीधे तौर पर इस तरह पत्र नहीं लिख सकता है। प्रदेश सरकार से फ्रंटलाइन वर्कर के बच्चों के लिए शुल्क में छूट देने बारे कोई आदेश नहीं मिले हैं। - दिलबरजीत चंद्र, उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed