फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Police: Dates fixed for Physical Efficiency Test to fill 1334 posts of constables

हिमाचल पुलिस: कांस्टेबलों के 1334 पद भरने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथियां तय

Sat, 06 Nov 2021 07:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Nov 2021 07:37 PM IST
सार

हिमाचल में  पुलिस में पुरुष कांस्टेबलों के 932, महिला कांस्टेबलों के 311 और पुरुष चालकों के 91 पदों के लिए भर्ती हो रही है। पुलिस विभाग ने इन पदों को भरने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथियां तय हो गई हैं।  

विज्ञापन
Himachal Police: Dates fixed for Physical Efficiency Test to fill 1334 posts of constables
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1334 पद भरने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तिथियां तय हो गई हैं। पुरुष कांस्टेबलों के 932, महिला कांस्टेबलों के 311 और पुरुष चालकों के 91 पदों के लिए भर्ती हो रही है। विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि नौ नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा होने जा रही है। उत्तरी रेंज में चंबा जिला के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड चंबा में यह परीक्षा 9 नवंबर से 19 नवंबर के बीच होगी। जिला कांगड़ा के लिए यह परीक्षा पुलिस लाइन ग्राउंड धर्मशाला में 24 नवंबर से 26 दिसंबर के मध्य होगी। ऊना जिला के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड झलेड़ा में तीन जनवरी से 12 जनवरी के बीच होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उपचुनाव में मिली हार के बाद जयराम एक्शन मोड में, लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


मध्य रेंज में लाहौल-स्पीति के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड बाशिंग कुल्लू में यह परीक्षा आठ नवंबर से नौ नवंबर, कुल्लू जिला के लिए भी इसी ग्राउंड में 10 से 20 नवंबर, मंडी जिला के लिए थर्ड आईआरबी मैदान पंडोह में 22 नवंबर से 14 दिसंबर, बिलासपुर जिला के लिए 17 दिसंबर से 27 दिसंबर तक लुहणू मैदान और हमीरपुर जिला के लिए तीन जनवरी से 13 जनवरी के मध्य पुलिस मैदान हमीरपुर में परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी रेंज में किन्नौर जिला के लिए नौ नवंबर से 11 नवंबर के बीच पुलिस लाइन मैदान रिकांगपिओ, शिमला जिला के लिए 21 नवंबर से 3 दिसंबर तक पुलिस लाइन मैदान भराड़ी, सोलन जिला के लिए छह दिसंबर से 16 दिसंबर 2021 के लिए पुलिस मैदान सोलन और सिरमौर जिला के लिए 20 दिसंबर से 30 दिसंबर तक पुलिस लाइन नाहन में परीक्षा होगी। 

कुल 1,87,476 आवेदन आए 
हिमाचल प्रदेश पुलिस को कांस्टेबलों और पुरुष चालकों की भर्ती के लिए कुल 1,87,476 आवेदन मिले हैं। सामान्य ड्यूटी पुरुष उम्मीदवारों के 1,35,333, सामान्य ड्यूटी महिला उम्मीदवारों के 52,143 और चालक पुरुष उम्मीदवारों के 4,894 पद मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed