फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal police Constable recruitment paper leak case: Big disclosure of police, international level gang involved in the case

कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला: पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रकरण में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गिरोह शामिल, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 18 May 2022 11:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 May 2022 11:05 AM IST
सार

 मंडी के मनोज से पूछताछ के बाद नेपाल बार्डर के समीप मोतीहारी से एजेंट चंद्रगुप्त को और बिहार के पटना से अमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार नेपाल के चंद्रगुप्त ने मंडी पेपर पहुंचाए थे।

विज्ञापन
himachal police Constable recruitment paper leak case: Big disclosure of police, international level gang involved in the case
पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले के तार नेपाल और बिहार से भी जुड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर का गिरोह पेपर लीक प्रकरण में शामिल हैं। मंडी के मनोज से पूछताछ के बाद नेपाल बार्डर के समीप मोतीहारी से एजेंट चंद्रगुप्त को और बिहार के पटना से अमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार नेपाल के चंद्रगुप्त ने मंडी पेपर पहुंचाए थे। इन्हें मंडी के मनोज ने अभ्यर्थियों को बांटा और उनसे पैसों की उगाही की। इसके बाद इन वसूले पैसों को पटना का अमन लेकर गया था। पुलिस ने इस रैकेट की गुत्थी सुलझा ली है। मंडी में पेपर रिसीव करने और अभ्यर्थियों से पैसा उगाहने वाला मनोज गिरफ्तारी के बाद 19 मई तक रिमांड पर है। चंद्रगुप्त को पुलिस मंडी ले आई है और अमन को मंगलवार को पटना से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तीनों पहले भी किसी न किसी पेपर लीक केस में संलिप्त रहे हैं। चंद्रगुप्त और अमन के खिलाफ दक्षिण भारत में भी कई मामले दर्ज हैं। चंद्रगुप्त नेपाल से आया था और पेपर मंडी तक पहुंचाने के बाद बाद नेपाल भाग गया था। गुप्त सूचना के आधार पर जब वह नेपाल से मोतिहारी आ रहा था तो उसे पकड़ा गया। बल्ह का मनोज 2009 में सीपीएमटी पेपर लीक मामले में संलिप्त रहा है। पेपर लीक मामले में करोड़ों के खेल की आशंका है। मंडी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का टेस्ट देने वालों से पांच से छह लाख के बीच एक पेपर का सौदा हुआ है। एसपी मंडी ने शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मनोज रिमांड पर है। पूछताछ के दौरान उससे ही बिहार और पटना के लिंक का पता चला था। पुलिस मामले में जांच बढ़ा रही है। जल्द कुछ और गिरफ्तारियां भी संभव हैं।
विज्ञापन


सीबीआई को मामला देने से पहले मास्टरमाइंड तक पहुंची पुलिस
पेपर लीक मामले के तार उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से जुड़ गए हैं। सीबीआई को मामला सुपुर्द करने से पहले हिमाचल प्रदेश पुलिस की एसआईटी इस गड़बड़झाले के मास्टरमाइंड तक पहुंच गई है। अभी तक की पुलिस की तहकीकात में यह खुलासा हुआ है कि पुलिस भर्ती का पेपर लीक करने की साजिश दिल्ली में रची गई थी। इससे पुलिस को यह शक भी है कि संभवतया इस मामले में संलिप्त आरोपी पूर्व में किए गए इस तरह के अन्य अपराधों में भी शामिल रहे हों। यूपी में भी पहले कई भर्तियों के पेपर लीक होते रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में भी ऐसा होता रहा है। ऐसे में इस गैंग के कई भर्ती मामलों से तार जुड़े हो सकते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार ये दोनों ही आरोपी दिल्ली से ही पेपर लीक के ऑपरेशन को करने की भूमिका रच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन दोनों ही आरोपियों को पुलिस की दो टीमेें उत्तर प्रदेश और बिहार से हिमाचल प्रदेश ला रही है। पुलिस अब इन्हें रिमांड पर लेकर गहरी पूछताछ करेगी। सीएम जय राम ठाकुर स्पष्ट कर चुके हैं कि जब तक इस मामले की जांच सीबीआई शुरू नहीं कर लेती, तब तक पुलिस की एसआईटी की जांच जारी रहेगी। अब एसआईटी इस लिंक की भी तलाश कर रही है कि मामले का प्रमुख आरोपी शिव बहादुर सिंह ही है या कोई और है। अब तक पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले मेें 29 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। कई को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इनके बयान दर्ज किए जाने और डिजिटल साक्ष्य के साथ एसआईटी इन दोनों आरोपियों तक पहुंची है। यह हस्तलिखित प्रश्न पत्र सबसे पहले जिला कांगड़ा में बंटा है। एसआईटी के प्रमुख आईजी मधु सूदन ने कहा कि शिव बहादुर को उत्तर प्रदेश, जबकि अमन सिंह को बिहार से पकड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed