{"_id":"6278c75f1714a438da07d957","slug":"himachal-police-constable-paper-leak-case-one-broker-arrested-from-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक मामला: पुलिस के हत्थे चढ़ा एक दलाल, जल्द खुलेंगी कई परतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक मामला: पुलिस के हत्थे चढ़ा एक दलाल, जल्द खुलेंगी कई परतें
Mon, 09 May 2022 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 May 2022 01:19 PM IST
सार
सूत्र बताते हैं कि मामला उजागर होने के बाद शातिर भूमिगत हो गया था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आरोपी के पीछे लगी टीम ने उसे दिल्ली से पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक मामले में एसआईटी ने ऊना जिला के नकडोह निवासी युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी इस पूरे मामले में दलाल बताया जा रहा है। अब इस पूरे मामले के तार ऊना जिले से भी जुड़ गए हैं। दलाल के ऊना जिला निवासी होने पर यहां भी अभ्यर्थियों से संपर्क होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि मामला उजागर होने के बाद शातिर भूमिगत हो गया था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आरोपी के पीछे लगी टीम ने उसे दिल्ली से पकड़ा है। अब एसआईटी आरोपी से पूछताछ कर कहां-कहां, किसे और कितने रुपये में पेपर बांटने को लेकर पता लगाएगी। फिलहाल इस पूरे प्रकरण में एसआईटी व पुलिस मीडिया से दूरी बनाए हुए है और कोई भी आधिकारिक तौर पर जानकारी देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विपिन 35 निवासी कैलाश नगर वार्ड एक डाकघर नकडोह तहसील घनारी जिला ऊना के रूप में हुई है। बता दें कि ऊना जिले में करीब तीन दर्जन पास हुए अभ्यर्थी पुलिस की रडार पर हैं। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है और इनपुट एकत्रित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस पूछताछ के अलावा अन्य किसी चीज को सार्वजनिक करने से बच रही है।
विज्ञापन