Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   himachal police constable final result 2022 Dharamshala district final result declared

HP Police Result: कांगड़ा पुलिस भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 245 युवा पहनेंगे खाकी, 48 पद रह गए खाली

Sat, 23 Jul 2022 11:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Jul 2022 11:40 PM IST
सार

कांगड़ा पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित किया है। इसमें पुरुषों के 38, महिलाओं के सात और चालकों के तीन पद खाली रहे। वहीं, होमगार्ड और स्पोर्ट्स कोटे के लिए पात्र अभ्यर्थी ही नहीं मिले।

विज्ञापन
himachal police constable final result 2022  Dharamshala district final result declared
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परिणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मशाला पुलिस विभाग ने शनिवार देर रात जिला कांगड़ा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के 293 पदों पर ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। जिले में 245 युवा खाकी वर्दी पहनेंगे, जबकि 48 पद खाली रह गए हैं। इनमें से पुरुषों के

विज्ञापन

38, महिलाओं के 7 और चालकों के 3 पद रिक्त हैं। अंतिम परिणाम में पुरुष अभ्यर्थियों के 205 पदों में से 167 पर ही अभ्यर्थी मिले हैं। वहीं महिलाओं के 68 पदों पर 61 पदों पर भर्ती हुई है, जबकि 7 पद रिक्त रहे हैं। वहीं चालकों के 20 पदों के लिए ली गई परीक्षा में 17 पदों पर पात्र अभ्यर्थी मिले हैं, जबकि 3 पद खाली रहे हैं।
विज्ञापन

यह रिक्त पद होमगार्ड और स्पोर्ट्स कोटे के तहत भरे जाने थे, जिन पर पुलिस विभाग को पात्र अभ्यर्थी नहीं मिले हैं। एसपी डॉक्टर खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल पदों को भरने के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान होमगार्ड और स्पोर्ट्स कोटे के तहत कुछ पद रिक्त रहे हैं , जिन पर पात्र अभ्यर्थी नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

10 जुलाई को घोषित हुआ परिणाम
इस परीक्षा का परिणाम पुलिस विभाग ने 10 जुलाई को घोषित किया था, जिसमें 2925 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया था। इसके बाद 18 से लेकर 23 जुलाई तक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान 2203 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जबकि 722 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। इसके अलावा सात अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही न पाए जाने के कारण उनकी पात्रता को रद्द किया गया था, जबकि 2196 के करीब अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed