फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal police constable bharti postponed amid surge in Covid cases

कोरोना: ऊना और हमीरपुर में पुलिस कांस्टेबल भर्ती आगामी आदेश तक स्थगित

Sun, 09 Jan 2022 09:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Jan 2022 09:40 PM IST
सार

हमीरपुर जिले में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्थगित कर दी गई है।  10 से 15 जनवरी तक भर्ती में हिस्सा लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को अब आगामी दिनों में भर्ती की नई तिथियों के बारे में जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये दी जाएगी।

विज्ञापन
himachal police constable bharti postponed amid surge in Covid cases
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच प्रदेश सरकार की ओर से लगाई बंदिशों के चलते पुलिस लाइन ऊना में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है। बारिश भी भर्ती प्रक्रिया में खलल डाल रही थी, लेकिन अब कोरोना की मार पड़ी है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित मैदान में बीते पांच जनवरी से पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता टेस्ट लिया जा रहा था। बारिश के चलते पुलिस प्रशासन ने दो दिन के लिए भर्ती प्रक्रिया को स्थगित किया था, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से 24 जनवरी तक हिमाचल में भीड़ के जमा होने पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में जिला पुलिस भर्ती कमेटी ने पुलिस लाइन झलेड़ा में चल रही पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा को भी आगामी आदेशों तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्थगित कर दी गई है।  10 से 15 जनवरी तक भर्ती में हिस्सा लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को अब आगामी दिनों में भर्ती की नई तिथियों के बारे में जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 से लेकर 15 जनवरी तक जिन अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक व शारीरिक दक्षता परीक्षा और ड्राईविंग परीक्षा के लिए बुलाया था, उन्हें अब नई तिथियां घोषित होने पर बुलाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के चलते यह निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed