फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal police constable bharti paper leak and election in 2022

हिमाचल: चुनावी साल में सरकार के गले की फांस बनेंगे प्रश्पपत्र लीक के मामले

Sat, 07 May 2022 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 07 May 2022 12:54 PM IST
सार

शिक्षा विभाग में आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती अभी तक पूरी नहीं हुई है। जेबीटी भर्ती भी लटकी हुई है। लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के इंतजार में है। 

विज्ञापन
himachal police constable bharti paper leak and election in 2022
पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी साल में परीक्षा प्रश्पपत्र लीक मामले जयराम सरकार के गले की फांस बनेंगे। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में दूसरी बार रद्द हो गई है। जेओए भर्ती भी सवालों के घेरे में है। अन्य महकमों में भी भर्तियां अभी लंबित चल रही हैं। शिक्षा विभाग में आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती अभी तक पूरी नहीं हुई है। जेबीटी भर्ती भी लटकी हुई है। लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के इंतजार में है।

विज्ञापन


ऐसे में बेरोजगारी के मामले पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के पदभार संभालने के अगले ही दिन शुक्रवार को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को बड़ा मुद्दा मिल गया है। कांग्रेस पहले से ही भर्तियों में भाई-भतीजावाद के सरकार पर आरोप लगाते आई है।
विज्ञापन


अब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रश्पपत्र लीक मामले को लेकर दर्ज मामले और भर्ती रद्द करने को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए बयान ने कांग्रेस को इस मुद्दे पर फ्रंट फुट पर ला दिया है। आने वाले दिनों में कांग्रेस की ओर से इस बाबत प्रदेश भर में मोर्चा खोला जाएगा। प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को ही शिमला में पत्रकारों से बातचीत में इसके संकेत दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दिल्ली मॉडल के सहारे हिमाचल में जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी भी पेपर लीक मामले को लेकर मुखर हो गई है। सरकार को इस मामले पर घेरने के लिए आने वाले दिनों में दिल्ली से आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को हिमाचल में बुलाने की तैयारी शुरू हो गई है। उधर, प्रदेश भाजपा परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने का तर्क देकर सरकार पर लग रहे आरोपों को सिरे से नकार रही है।


भाजपा नेताओं का कहना है सरकार ने पेपर लीक होने के पुख्ता सुबूत मिलते ही बड़ी कार्रवाई की है। सरकार इस तरह के मामलों को लेकर सख्त है। चुनावी साल में इस मामले को लेकर भाजपा और सरकार क्या रुख अपनाती है। इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed