{"_id":"62d3fa2bb31a1a5b0f1adb70","slug":"himachal-police-constable-bharti-candidates-document-verification","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Police Bharti: पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में उत्तीर्ण 25 से 30 अभ्यर्थियों की होगी वेरिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Police Bharti: पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में उत्तीर्ण 25 से 30 अभ्यर्थियों की होगी वेरिफिकेशन
Sun, 17 Jul 2022 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Jul 2022 05:32 PM IST
सार
पुलिस भर्ती परीक्षा बोर्ड के चेयरमैन एडीजी अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि 18 जुलाई से पुलिस अधीक्षकों को उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने वाले 12,336 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सोमवार से जांचे जाएंगे। प्रतिदिन 25 से 30 अभ्यर्थियों को एसपी कार्यालय बुलाया जाना है। हिमाचल प्रदेश पुलिस परीक्षा भर्ती बोर्ड ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सितंबर में चयनित 1334 अभ्यर्थियों का पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह, कांगड़ा में प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पेपर लीक होने के बाद रद्द हुई लिखित परीक्षा दोबारा 3 जुलाई को हुई थी। आठ दिन में इसका परिणाम घोषित किया गया था। 69,405 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 12,336 ने परीक्षा पास की है। अब जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक कांस्टेबल की भर्ती की आगामी प्रक्रिया पूरा करेंगे।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा 9,629 पुरुष और 2,707 महिला अभ्यर्थियों ने पास की है। पुलिस भर्ती परीक्षा बोर्ड के चेयरमैन एडीजी अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि 18 जुलाई से पुलिस अधीक्षकों को उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करने के लिए कहा गया है। कोशिश रहेगी कि चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण सितंबर से पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन