फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal police battalion jawans to stop illegal mining mafia in state

खनन माफिया पर नकेल कसने के लिए तैनात होंगे बटालियन के जवान

Fri, 12 Jul 2019 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Jul 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Himachal police battalion jawans to stop illegal mining mafia in state
पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश में खनन माफिया पर नकेल कसने के लिए अब जिला पुलिस की मदद के लिए बटालियनों के जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह अभियान चलाएं और इस दौरान जरूरत महसूस हो तो मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स की मांग करें।

विज्ञापन


पीएचक्यू की ओर से यह निर्देश ऐसे समय पर गए हैं जब बुधवार को ही ऊना में पुलिस पार्टी पर खनन माफिया ने हमला किया था। माना जा रहा है कि अब बटालियनों के जवानों के तैनात होने के बाद माफिया पर सख्ती से नकेल कसी जा सकेगी।
विज्ञापन


भाजपा की सरकार के सत्तासीन होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अवैध खनन पर नकेल कसने का एलान किया था। लोगों को इस संबंध में शिकायतें करने के लिए होशियार सिंह हेल्पलाइन 1090 भी शुरू की गई। इसमें अभी तक 1800 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस को भी सख्ती के निर्देश दिए गए, लेकिन खनन माफिया अभी भी बेधड़क काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल यह है कि पड़ोसी राज्य पंजाब से माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर और डंपरों की मदद से खनन कर रहे हैं। ऊना में बुधवार को पर बेखौफ माफिया ने हमला भी कर दिया था। इस मामले के बाद यह बात सामने आई कि फोर्स की कमी की वजह से नकेल कसने में परेशानी हो रही है।


इसके बाद मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं जिलों के एसपी को मुख्यालय को जानकारी देनी होगी और इसके बाद किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हथियारों से लैस बटालियनों के जवान तैनात किए जाएंगे। डीजीपी सीताराम मरडी ने कहा कि खनन माफिया पर हर हाल में नकेल कसी जाएगी। सभी एसपी को लगातार अभियान चलाए रखने के लिए कहा गया है। साथ ही फोर्स की जरूरत महसूस होने पर उन्हें बटालियन से जवान भी मुहैया कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed