{"_id":"64410da07acb8b59830807e3","slug":"himachal-police-asi-dies-fall-from-circuit-house-terrace-in-chambaghat-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan: चंबाघाट में राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था जांचने गए रोहड़ू के एएसआई विनोद की छत से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: चंबाघाट में राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था जांचने गए रोहड़ू के एएसआई विनोद की छत से गिरकर मौत
Fri, 21 Apr 2023 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:06 PM IST
सार
एएसआई विनोद बागटा छत से उतरने लगे तो पांव रखते ही अचानक अनियंत्रित होकर अंदर की तरफ नीचे गिर गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में तैनात एएसआई विनोद बागटा की चौथी मंजिल की छत से गिरकर मौत हो गई है। हादसा सोलन के चंबाघाट स्थित लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस में हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति की आपातकाल लैंडिंग की संभावना को देखते हुए चंबाघाट स्थित सर्किट हाउस में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। व्यवस्था को जांचने के लिए एसपी कार्यालय में बतौर सुरक्षा प्रभारी तैनात बागटा वीरवार दोपहर सर्किट हाउस गए थे।
विज्ञापन
इसी बीच जायजा लेने के बाद वह छत से उतरने लगे तो पांव रखते ही अचानक अनियंत्रित होकर अंदर की तरफ नीचे गिर गए। बागटा जिला रोहड़ू के कोटलू कलासर के रहने वाले थे। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि बागटा काबिल अधिकारी थे, उनकी मौत से पुलिस को भारी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन