फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pgi chandigarh aiims delhi doctors direct appointment

हिमाचल सरकार का फैसला: पीजीआई और एम्स के डॉक्टरों को परीक्षा और इंटरव्यू से छूट, मेरिट से मिलेगी नियुक्ति

Sun, 18 Oct 2026 12:40 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 18 Oct 2026 12:40 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए रेजिडेंट डॉक्टर्स नीति-2025 में संशोधन किया है। अब पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स दिल्ली से स्नातकोत्तर करने वाले डॉक्टरों को सीनियर रेजिडेंट, ट्यूटर और विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों पर बिना लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के नियुक्ति मिल सकेगी। चयन एमबीबीएस और स्नातकोत्तर की मेरिट के आधार पर होगा।

विज्ञापन
himachal pgi chandigarh aiims delhi doctors direct appointment
हिमाचल में डॉक्टरों की भर्ती का नया नियम! - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रेजिडेंट डॉक्टर्स नीति-2025 में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। इसके तहत अब पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स दिल्ली से स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले डॉक्टरों को प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में बिना लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के नियुक्ति दी जाएगी। इन डॉक्टरों को सीनियर रेजिडेंट, ट्यूटर और विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट, ट्यूटर और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने के उद्देश्य से सरकार ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


एमबीबीएस और स्नातकोत्तर की मेरिट बनेगी आधार
अधिसूचना के अनुसार, संबंधित डॉक्टरों की नियुक्ति एमबीबीएस और स्नातकोत्तर की पढ़ाई में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर की जाएगी। चयन के लिए अलग से लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य योग्य चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाकर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दे रहे हैं। सरकार के अनुसार, मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है और मरीजों को कम दरों पर इसका लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में तीन टेस्ला क्षमता वाली चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग (एमआरआई) मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। पेट स्कैन मशीनें स्थापित करने की प्रक्रिया भी चल रही है।


सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में करीब 3,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना की जानकारी दी है। चिकित्सकों की नियुक्ति से लेकर आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता तक, इन प्रयासों का उद्देश्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed