फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal peoples trapped in cyber crimes

साइबर अपराधियों के जाल में फंसते जा रहे हिमाचली, ये रहे आंकड़े

Sun, 14 Jan 2018 02:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 14 Jan 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
himachal peoples trapped in cyber crimes

हिमाचल की पुलिस भले ही महिला अपराध पर फोकस करने की तैयारी में हो, लेकिन हिमाचल साइबर अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। पिछले दो साल में ही साइबर ठगी के मामलों में तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अकेले 2017 में साइबर जालसाजों ने हिमाचल के सवा तीन सौ लोगों से जालसाजी कर करीब डेढ़ करोड़ का चूना लगाया।

विज्ञापन


बावजूद इसके हिमाचल पुलिस के पास कोई ठोस रणनीति नजर नहीं आ रही। हिमाचल में साल 2016 में साइबर ठगी के 110 मामले सामने आए। 2017 में सवा तीन सौ मामले दर्ज किए गए। ठगों ने 2016 में 42 लाख 19 हजार की ठगी की।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में यह रकम बढ़कर 1 करोड़ 66 लाख तक पहुंच गई। जालसाजों के निशाने पर सबसे ज्यादा शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन के अलावा बद्दी औद्योगिक क्षेत्र के लोग हैं। यह वह मामले हैं, जो साइबर क्राइम विंग के रिकॉर्ड में आए हैं। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो दर्ज नहीं हो रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाज ऐसे फंसा रहे हैं लोगों को

himachal peoples trapped in cyber crimes

एसपी साइबर क्राइम संदीप धवल कहते हैं कि ज्यादातर ठगी के मामले डेबिट और क्रेडिट कार्ड संबंधी सामने आ रहे हैं। कॉल कर खुद को बैंक कर्मी बता जालसाज लोगों से उनके कार्ड की डिटेल मांगते हैं।

डिटेल लेने के बाद अचानक उनके खाते से बड़ी रकम उड़ा ली जाती है। चूंकि, डेबिट कार्ड की जानकारी मिलने से साइबर अपराधी सीधे खाताधारक के खाते को एक्सेस कर लेते हैं। ऐसे में लोगों के जानने और कुछ करने से पहले ही उन्हें आर्थिक नुकसान हो चुका होता है।

जागरूकता अभियान पर जोर
साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जाता रहा है। ज्यादातर घटनाओं में चूंकि बैंक उपभोक्ता जालसाजों को खुद ही खाते की जानकारी देते हैं।

इसी को देखते हुए पुलिस ने अब जागरूकता अभियान पर फोकस किया है। लोगों को बताया जा रहा है कि संदिग्ध कॉल पर अपने एटीएम कार्ड का पिन नंबर या फिर अन्य जानकारी शेयर न करें।

ये हैं जिलों के हाल

himachal peoples trapped in cyber crimes

जिला    2016  2017
शिमला   35     73
कांगड़ा    14     40
कुल्लू      03    23
सिरमौर   07    27
बीबीएन   04    16
बिलासपुर 13   17
चंबा        02    07
हमीरपुर    06   14
मंडी        12    13
ऊना       06    14
अन्य      00    63

ऐसे हो सकता है बचाव
- किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक या कार्ड की जानकारी न दें।
- किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर आने वाले वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) न बताएं।
- सर्फिंग के दौरान इंटरनेट पर किसी भी अनजान लिंक को न क्लिक करें।
- साइबर कैफे या ऑफिस के कंप्यूटर या लैपटॉप से ऑनलाइन बैंकिंग न करें।
- फोन में बैंकिंग एप होने की सूरत में फोन को पासवर्ड से लॉक रखें और अनजान व्यक्ति को न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed