Himachal Panchayat Election: जिला सोलन और बिलासपुर में कब-कब होगा मतदान, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल
हिमाचल प्रदेश के सोलन व बिलासपुर जिले में भी पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के दृष्टिगत निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विकास खंड सोलन, कंडाघाट, कुनिहार और धर्मपुर में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के दृष्टिगत निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी विकास खंडों में जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान और सदस्यों के लिए नामांकन की तिथि 7, 8 एवं 11 मई निर्धारित की गई है। नामांकन सुबह 11:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक किए जा सकेंगे। सभी विकास खंडों में नामांकन पत्र मिलने एवं नामांकन के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। नामांकन पत्रों की छंटनी 12 मई को सुबह 10:00 बजे से की जाएगी। उम्मीदवार अथवा उम्मीदवार की ओर से लिखित रूप से प्राधिकृत प्रतिनिधि की ओर से नामांकन 14 व 15 मई को सुबह 10:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक नामांकन वापस लेने का नोटिस दिया जा सकेगा। नामांकन वापस लेने के लिए नियत समय के उपरांत चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और उम्मीदवारों की सूची भी प्रदर्शित की जाएगी। मतदान के लिए 26, 28 और 30 मई की समयसारिणी निर्धारित की गई है। इस समयसारिणी के अनुरूप मतदान का समय प्रातः 7:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक रहेगा।
इन पंचायतों में होंगे 26 मई को चुनाव
नालागढ ब्लॉक : मलौण, धर्माणा, सौर, मनलोग कलां, दिग्गल, मटूली, पोले दा खाला, रामशहर, जुखाड़ी, सरौर, करसौली, कश्मीरपुर, बघेरी, रिया, बारियां, मंझोली, गांगुवाल, लेही, बगलैहड़, रडियाली, कुंडलू, चड़ोग, बरूणा, कोटला कलां, किरपालपुर, बवासनी।
सोलन ब्लॉक : जौणाजी, देवठी, धार बखुना, मनसार, भोजनगर, नेरी कलां, डांगरी, जाड़ली, हरिपुर, कक्कड़हट्टी, शमरोड़, नौणी मंझगांव, सुल्तानपुर।
कंडाघाट ब्लॉक: कनैर, सायरी, बाशा, सिरीनगर, तुंदल, बशील, देलगी, नगाली, दंगील, वाकना।
पट्टा ब्लॉक : बढ़लग, जाड़ला, जगजीतनगर, हरिपुर संडोली, भटोलीकलां, गुल्लरवाला, सौड़ी, साई, घड़सी।
कुनिहार ब्लाॅक : खनलग, कशलोग, चाखड़, संघोई, दावंटी, कुनिहार, कूंहर, बागा, दाड़ला, क्यारड़, साई, बसंतपुर, बैरल, चम्यावल, हनुमान बड़ोग, मान, चंईयाधार, सारमा, सरयांज, सेवड़ा चंडी।
धर्मपुर विकास खंड : धर्मपुर, कोटी नाम्भ, आंजी मातला, बनासर, नारायणी, टकसाल, कोट बेजा, नाहरी, निचली गांगुड़ी।
दूसरे चरण में 28 मई को पड़ेंगे वोट
नालागढ़ ब्लॉक : रेड़ू उपरला, राजपुरा, खेड़ा, क्यार कनैता, डोली, लग, चिल्लड़, नंड, छियाछी, बेहड़ी, सनैड़, लूनस, जगनी, रतवाड़ी, घोलोंवाल, पंजेहरा, मस्तानपुरा, जगतपुर, कोईडी, प्लासी कलां, ढेला, नंदपुर, दभोटा, रतयोड़, नवांग्राम, गुलाबपुरा।
सोलन ब्लॉक : मशीवर, सलोगड़ा, धरोट, सपरून, बड़ोग, अन्हेच, तोप की बेड़, पट्टा बरौरी, जाबल झमरोट, कोठों, काबा कलां, ओच्छघाट, रणों।
कंडाघाट ब्लॉक : जधाणा, बीशा, हिन्नर, बांजणी, ममलीग, पोधना, मही, छावशा, घाट कुम्हाला, सकोड़ी।
पट्टा ब्लॉक : बुघार कनैता, कृष्णगढ़, बाड़ियां, कालूझंडा, मंधाला, बरोटीवाला, नालका, ढकरियाणा, चंडी।
कुनिहार ब्लाॅक : पलोग, समोग, नवगांव, सन्याड़ी मोड़, सूरजपुर, घनागुघाट, कोठी, मांगल, रौड़ी, दसेरन, प्लानियां, बलेरा, बनोह-खरड़हट्टी, बातल, टूईरु, जघून, मांगू, पट्टा, शहरोल।
धर्मपुर विकास खंड : हुड़ंग, सनवारा, कसौली-गड़खल, चम्मो, प्राथा, अंबोटा, जंगेशू, गनोल, चामियां।
तीसरे चरण में इन पंचायतों में 30 मई को डाले जाएंगे वोट
नालागढ ब्लॉक : घड़याच, मलपुर, थाना, ढांग उपरली, ढांग निहली, भाटियां, किशनपुरा, गुरुमाजरा, जयनगर, कोहू, चमदार, दलछाम, भियुंखरी, बधोखरी, बायला, मानपुरा, बाहा, मलैहड़ी, बेरछा, माजरा, जोघों, खिल्लियां, मित्तियां, गोल जमाला, भोगपुर, लोदीमाजरा।
सोलन ब्लॉक : सेरी, सेर बनेड़ा, सनहोल, आंजी, बोहली, पड़ग, शडियाणा, बसाल, भारती, चामत भड़ेच, शामती, चेवा, कोरो।
कंडाघाट ब्लॉक : काहला, कोट, सैंज, रहैड़, क्वारग, झाझा, चायल, सतड़ोल।
पट्टा ब्लॉक : दाड़वा, मंडेसर, भावगुड़ी, पट्टा नाली, कैंडोल, चडियार, सूरजपुर, गोयला।
कुनिहार ब्लाॅक : कोटलू, दानोघाट, रोहांज-जलाणा, भूमति, जमरोटी, बखालग, पारनू, डुमैहर, बरयाली, बड़ोग, दगोघी, धुंदन, चमाकड़ी, देवरा, ग्याणा, कोटली, मटेरनी, सानण, सरली।
धर्मपुर विकास खंड : रौड़ी, कोटला, गुल्हाड़ी, गड़खल-सनावर, जाबली, मेहलो, कांबली, कोट।
बिलासपुर जिले में भी निर्वाचन को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी
पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। बिलासपुर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिले में पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहला चरण 26 मई, दूसरा चरण 28 मई, तीसरा और अंतिम चरण 30 मई को होगा। इन चुनावों के तहत जिले की 182 ग्राम पंचायतों और 1140 वार्डों में मतदान कराया जाएगा। जिले के विकास खंड झंडूता में 45 पंचायतें, घुमारवीं में 63 पंचायतें, सदर में 49, श्री नयना देवी जी में 25 पंचायतें शामिल हैं। सभी विकास खंडों में चरणबद्ध तरीके से मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पहले चरण में झंडूता विकास खंड की धणी, भड़ोलीकलां, सलवाड़, पपलोआ, घराण, झबोला, बड़गांव, गेहड़वीं, बैहना-जट्टा, डूहक, बैरीमियां, डाहड, बैहना-ब्राह्मणा, बलघाड़, समोह सहित पंचायतों में मतदान होगा। घुमारवीं खंड की अमरपुर, फटोह, बल्हचुराणी, कुहमंझवाड़, पनोह, भुलस्वाएं, कोटलू-ब्राह्मणा, कपाहड़ा, हटवाड़, मोरसिंघी, देहरा हटवाड़, गतवाड़, भपराल, घंडालवीं, बरोटा, भराड़ी, सेउ, पट्टा, लुहारवीं, तल्याणा, कुठेड़ा मरहाणा पंचायतें शामिल हैं। सदर खंड की बामटा, बल्ह-बल्हवाणा, निचली भटेड़, बरमाणा, बैरीरजादियां, धारटटोह, देवली, माकड़ी मारकंड, कोठीपुरा, छड़ोल, दयोथ, साई खारसी, छकोह, डोबा, बंदला, सिकरोहा, घ्याल पंचायतों में भी मतदान होगा।
वहीं श्री नयना देवी जी खंड की तनवोल, टाली, री, मड़याली, खरकड़ी, माकड़ी, कौड़ावाला, बस्सी और दबट पंचायतों में भी इसी दिन वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में झंडूता की मलराओं, कुलज्यार, जेजवीं, कलोल, कोसरियां, बल्हसीणा, बरठीं, जांगला, डमली, सुनहणी, हीरापुर, नखलेहड़ा, रोहल, मलांगन और गालियां पंचायतों में मतदान होगा। घुमारवीं खंड की औहर, अवारी खलीण, रोहिण, ननावां, हरलोग, कुठेडा, सडयार, करलोटी, मरहाणा, पंतेहड़ा, बम्म, लंजता, हम्बोट, गाहर, डंगार, पडयालग, कसारू, दकड़ी, दाबला, लद्दा और हरितल्यांगड़ पंचायतों में वोटिंग होगी। सदर खंड की रघुनाथपुरा, चांदपुर, कुड्डी, हरनोड़ा, पंजगाईं, द्रोबड़, बिनौला, जुखाला, राजपुरा, कचैली, कोटला, सुईसुराहड़, मलोखर, रानीकोटला, सिहड़ा, पंजैलखुर्द और नम्होल पंचायतों में मतदान होगा। श्री नयना देवी जी खंड की कुटेहला, स्वाहण, टरवाड़, घवांडल, कोटखास, भाखड़ा, घरोट, लैहड़ी और मजारी पंचायतें भी इस चरण में शामिल हैं।
30 मई को यहां होगा मतदान
अंतिम चरण में 30 मई को झंडूता खंड की डूडियां, बड़गांव गलू, बलोह, सनीहरा, नघियार, घंडीर, मौहीं, बड़ोल, बैरी-दड़ौला, निहाण, विजयपुर, दाड़ी-भाड़ी, बाला, दसलेहड़ा और झंडूता पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। घुमारवीं खंड की बकरोआ, पनौल, सियुनखास, मल्यावर, हवाण, कोठी, छत, पपलाह, तलवाड़ा, कोट, मैहरीकाथला, पटेर, सलाओं उपरली, लैहड़ीसरेल, तडौन, दधोल, पलासला, घुमारवीं, बाड़ी मंझेड़वां, तियुणखास और छदोह पंचायतें शामिल हैं। सदर खंड की नौणी, बेनला-ब्राह्मणा, कंदरौर, जमथल, धौनकोठी, सोलग जुरासी, नोग, स्योहला, मैहथी, कल्लर, निहारखन बासला, दिगथली, सोलधा, भोली और ओयल पंचायतों में भी मतदान होगा। वहीं श्री नयना देवी जी खंड की बैहल, नकराणा, सलोआ, ग्वालथाई, तरसूह, कोलांवाला टोबा और रौड़जामन पंचायतों में भी इसी दिन चुनाव संपन्न होंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। सुरक्षा, पोलिंग पार्टियों की तैनाती और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है।
जिला परिषद चुनाव : नामांकन की व्यवस्था तय, 7, 8 व 11 मई को भरेंगे पर्चे
बिलासपुर जिले में जिला परिषद चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने निर्वाचन क्षेत्रवार नामांकन व्यवस्था तय करते हुए अभ्यर्थियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम बनी रहे। अधिसूचना के अनुसार जिले में कुल 14 जिला परिषद वार्ड हैं, जिनमें घंडालवीं, गाहर, कुठेड़ा, ननावां, बड़गांव, रोहल, जेजवीं, जांगला, बामटा, बरमाणा, नम्होल, जुखाला, स्वाहण और कोटखास शामिल हैं। सभी वार्डों के लिए उपमंडल स्तर पर अलग-अलग नामांकन केंद्र तय किए गए हैं। घंडालवीं, गाहर, कुठेड़ा और ननावां क्षेत्र के अभ्यर्थी उपमंडलाधिकारी (ना०) घुमारवीं कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। बड़गांव, रोहल, जेजवीं और जांगला के लिए उपमंडलाधिकारी (ना०) सदर बिलासपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है। वहीं बामटा, बरमाणा, नम्होल और जुखाला के उम्मीदवार उपमंडलाधिकारी (ना०) झंडूता कार्यालय में नामांकन भरेंगे, जबकि स्वाहण और कोटखास के लिए उपमंडलाधिकारी (ना०) श्री नयना देवी जी कार्यालय तय किया गया है। जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन पत्र 7, 8 और 11 मई को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संबंधित कार्यालयों में स्वीकार किए जाएंगे। प्रशासन ने समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को सुबह 10 बजे से होगी। इसके बाद 14 और 15 मई को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 26, 28 और 30 मई को संबंधित ग्राम पंचायतों के साथ संपन्न होगा। इसके बाद 31 मई को सुबह 9 बजे से मतगणना की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्देशों का पालन करने और समय पर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का आह्वान किया है।