फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Panchayat Chunav 2021 LIVE Voting News Update: Himachal Panchayat Election Final phase polls live updates

HP Panchayat Election 2021: तीसरे चरण के चुनाव के लिए 1137 पंचायतों में 81 फीसदी वोटिंग

Thu, 21 Jan 2021 09:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Jan 2021 09:41 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण में 1137 पंचायतों में गुरुवार को चुनाव हुए। तीसरे चरण में 81 फीसदी मतदान हुआ। प्रदेश में तीन चरणों में 3572 पंचायतों में 54 लाख मतदाताओं में से 43 लाख 47 हजार मतदाताओं ने वोट डाले, जो कुल मतदाताओं का 80.05 फीसदी रहा।  पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
Himachal Panchayat Chunav 2021 LIVE Voting News Update: Himachal Panchayat Election Final phase polls live updates
सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की गागल शिकोर पंचायत में मतदान करने पहुंचे मतदाता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण में 1137 पंचायतों में गुरुवार को चुनाव हुए। तीसरे चरण में 81 फीसदी मतदान हुआ। प्रदेश में तीन चरणों में 3572 पंचायतों में 54 लाख मतदाताओं में से 43 लाख 47 हजार मतदाताओं ने वोट डाले, जो कुल मतदाताओं का 80.05 फीसदी रहा। कुछ पंचायतों में मतदान बाद में भी होगा। प्रदेश में कुल 3615 पंचायतें हैं। इनमें 389 नवगठित हैं। राज्य चुनाव आयोग अधिकारी संजीव महाजन ने बताया कि तीसरे चरण के लिए मतदान गुरुवार सुबह 8 से शाम 4 बजे तक हुआ। इसके बाद एक घंटे का समय कोरोना संक्रमित होम क्वारंटीन वोटरों के मताधिकार के लिए रखा था। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने 6457 पोलिंग पार्टिंयां तैनात रखी थीं। सुबह शुरू हुए मतदान के बाद 10 बजे तक कुल 18.90 फीसदी वोट डाले गए। इसके बाद 12 बजे तक 30.80 फीसदी, 2 बजे 60.20 फीसदी और बाद में यह बढ़कर 81 फीसदी तक पहुंचा। मतगणना के बाद देर शाम नतीजे घोषित होने शुरू हुए।

विज्ञापन


जिलावार मतदान प्रतिशत
सिरमौर      85.60
सोलन        84.09
कुल्लू          83.75
ऊना           81
मंडी            82.08
शिमला       80.80 
बिलासपुर    80.57
हमीरपुर      78.50
कांगड़ा        77.40
चंबा           75 
किन्नौर      72.59

देउठा पंचायत में 20 मिनट तक रुका रहा मतदान 
 जिला कुल्लू की देउठा पंचायत के वार्ड पांच में करीब 20 मिनट तक मतदान रोका गया। इस वार्ड से चुनाव लड़ रही एक वार्ड सदस्य ने चुनाव चिन्ह को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव चिह्न रेडियो के नाम पर प्रचार किया था। मगर बैलेट पेपर में उनके नाम के आगे चुनाव चिन्ह हॉकी-बाल आया है। ऐसे में कुछ समय के लिए मतदान रोका गया और मौके पर कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए बंजार से अतिरिक्त पुलिस बल भी भेजा गया। बाद में मौके पर पहुंचे चुनाव अधिकारियों ने किसी तरह से मामले को सुलझाया। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर पांच के लिए हाई स्कूल पजोही में मतदान हो रहा था।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब प्रत्याशी तारा देवी मतदान केंद्र पहुंचीं तो बैलेट पेपर में उनके नाम के आगे चुनाव चिन्ह हॉकी-बाल था, जबकि उन्हें सिंबल रेडियो दिया गया था। पोलिंग एजेंट पूर्ण चंद ने कहा कि उन्हें चुनाव चिन्ह रेडियो मिला था, मगर बैलेट पेपर में हॉकी निशान था। एआरओ तथा एसएचओ बंजार मौके पर पहुंचे और मामले को सुलझा लिया गया। एसडीएम बंजार हेम चंद वर्मा ने कहा कि उम्मीदवार ने रेडियो का प्रचार किया था जबकि महिला प्रत्याशी ने चुनाव निशान नहीं लिया था। उन्होंने कहा कि समस्या को हल कर दिया है और मतदान नियमित रूप से जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन



सिरमौर जिले में जाबल का बाग पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए लाइन में खड़ी महिला मतदाता।


डलहौजी से विधायक आशा कुमारी ने ग्राम पंचायत रुलयानी के धरोटा बूथ में मतदान किया।


दोपहर 2 बजे तक 60.20 प्रतिशत वोटिंग
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए दोपहर 2 बजे तक 60.20 प्रतिशत वोटिंग हुई है।  सिरमौर में 69.20 प्रतिशत, सोलन में 66.60 प्रतिशत, ऊना  में 65.30 प्रतिशत और बिलासपुर में 63.40 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

जिला        मतदान प्रतिशत
बिलासपुर      63.40
चंबा             57.60
हमीरपुर       58.90
कांगड़ा        54.90
किन्नौर         51.61
कुल्लू          62.30
मंडी            60.00
शिमला        58.10
सिरमौर       69.20
सोलन         66.60
ऊना           65.30

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया मतदान
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने अपनी गृह पंचायत बजगा के लिए गागल शिकोर में परिवार सहित मतदान किया।



शतकवीरों ने परिवार संग डाला वोट
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव में शतकवीरों ने परिवार के साथ मतदान किया। कुल्लू जिले की ग्राम पंचायत हुरला से 100 साल की शांती देवी और 92 साल की अछरी देवी ने वोट डाला। चंबा में 95 वर्षीय रिजू और 90 साल की भोटो देवी ने मतदान किया। हमीरपुर जिले की नौहगी ग्राम पंचायत में 100 वर्षीय रामेश्वरी देवी ने वोट डाला। बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत जेजवीं में 99 वर्षीय गीता देवी और कोसरिया पंचायत में दिव्यांग नीलू कुमार ने वोट डाला।



वार्ड नंबर पांच में रोका गया मतदान

कुल्लू में बंजार खंड की देउठा पंचायत के वार्ड नंबर पांच गलेहनी में वोटिंग रोक दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक एक वार्ड सदस्य को रेडियो चुनाव चिन्ह मिला था, बैलेट पेपर में गलत चिन्ह हॉकी दिया गया था। ऐसे में मतदान कुछ देर के लिए रोका गया। वार्ड सदस्य की उम्मीदवार तारा देवी ने रेडियो चुनाव चिन्ह के नाम पर प्रचार किया था। बीडीओ बंजार केहर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक 50 लोगों ने वोटिंग की थी। मौके के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। मतदान फिर शुरू हो गया है।

दोपहर 12 बजे तक 30.80 प्रतिशत वोटिंग
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए दोपहर 12 बजे तक 30.80 प्रतिशत वोटिंग हुई है। कुल्लू में 33.60 प्रतिशत, ऊना में 32.80 प्रतिशत, किन्नौर में 32.10 प्रतिशत और बिलासपुर में 31.20 प्रतिशत मतदान हुआ है।
जिला        मतदान प्रतिशत
चंबा           28.20
हमीरपुर     30.40
कांगड़ा       27.10
किन्नौर       32.10
कुल्लू        33.60
मंडी         30.50
शिमला     30.10
सिरमौर    30.60
सोलन      30.80
ऊना        32.80

हमीरपुर जिले के बडसर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने भकरेडी पंचायत में मतदान किया।

सुबह 10 बजे तक 18.90 प्रतिशत वोटिंग
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे तक 18.90 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सिरमौर में 22.20 प्रतिशत, सोलन में 21.80 प्रतिशत और मंडी-ऊना में 19.50-19.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जिला        मतदान प्रतिशत
बिलासपुर    19.20
चंबा            17.40
हमीरपुर      18.00
कांगड़ा       16.70
किन्नौर        17.30
कुल्लू         19.30
मंडी           19.50
शिमला       18.80
सिरमौर      22.20
सोलन        21.80
ऊना         19.50
वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने अपनी गृह पंचायत जाच्छ के बूथ दो पर परिवार सहित मतदान किया।

हिमाचल प्रदेश के छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ग्राम पंचायत टब्बा के वार्ड नंबर 8 में पंचायत चुनावों के लिए मतदान किया।

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए आज 1137 पंचायतों में मतदान हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे से जारी है। 10 बजे तक 18.90 प्रतिशत वोटिंग हुई है। शाम 4 बजे तक मतदान जारी रहेगा। इसके बाद 4 से 5 बजे तक कोरोना संक्रमित होम क्वारंटीन मतदाता वोट डालेंगे।

मंडी जिले के लडभड़ोल में मतदान करने पहुंचे मतदाता।

पंचायतों में मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी और देर शाम तक नतीजे भी घोषित होंगे। इस दौरान जिला परिषद और पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए भी मतदान होगा। इनके चुनाव नतीजे 22 जनवरी की घोषित होंगे। सभी मतदान केंद्रों को मतदान से एक दिन पहले सैनिटाइज कर दिया गया है।

राज्य में चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के चुनाव के लिए 6457 पोलिंग पार्टी की तैनात कर रखी हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण हो सकें। प्रत्येक मतदान केंद्र में एक पुलिस कर्मी और एक होम गार्ड का जवान सुरक्षा तैनात किया गया है। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों में चुनाव आयोग ने सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए हैं। राज्य चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मतदान के लिए खास दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ की मतदान केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती भी कर रखी है। 

बड़ा भंगाल में नहीं होगी पोलिंग बूथ की स्थापना 
वहीं, जिला कांगड़ा की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में बर्फबारी के चलते पोलिंग बूथ की स्थापना नहीं हो सकेगी। जिला प्रशासन ने बड़ा भंगाल में 17 मतदाताओं के लिए पोलिंग बूथ की स्थापना करने का प्रयास किया था। डीसी राकेश प्रजापति ने सोमवार को हेलीकाप्टर से बड़ा भंगाल का दौरा भी किया था। बड़ा भंगाल में हेलीपैड और आसपास क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण पोलिंग बूथ की स्थापना के निर्णय को रद्द कर दिया गया है।


बड़ा भंगाल पंचायत के मतदाताओं के लिए बीड़ में पोलिंग बूथ की स्थापना की गई है। अंतिम चरण के मतदान में वीरवार को करीब 500 मतदाता बीड़ में अपने मत का प्रयोग करेंगे। बीडीओ कुलबंत ठाकुर ने बताया कि बड़ा भंगाल में मतदान करवाने के लिए चार सदस्यी दल की तैनाती की गई थी। एसडीएम छवि नांटा ने बताया कि मौसम के अनुकूल न होने और बर्फबारी अधिक होने के कारण बड़ा भंगाल में पोलिंग बूथ की स्थापना नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed