फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Operations for serious diseases will be done in Adarsh hospitals too, specialists will be deployed

हिमाचल: आदर्श अस्पतालों में भी होंगे गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन, विशेषज्ञों की होगी तैनाती

Mon, 01 Sep 2025 03:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Sep 2025 03:18 PM IST
सार

आदर्श अस्पतालों में गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन भी होंगे। पत्थरी हर्निया, आंख, हड्डी के रोग से संबंधित ऑपरेशन करने की व्यवस्था अब इन अस्पतालों में होगी। 

विज्ञापन
Himachal: Operations for serious diseases will be done in Adarsh hospitals too, specialists will be deployed
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के आदर्श अस्पतालों में गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन भी होंगे। पत्थरी हर्निया, आंख, हड्डी के रोग से संबंधित ऑपरेशन करने की व्यवस्था अब इन अस्पतालों में होगी। प्रदेश सरकार की ओर से इन अस्पतालों में ऑपरेशन संबंधित उपकरण और मशीनरियों की व्यवस्था की जा रही है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि मरीजों को उपचार करने के लिए मेडिकल कॉलेजों पर निर्भर न रहना पड़े। अधिकांश अस्पतालों में विशेषज्ञों की तैनाती कर दी गई है। कुछ में विशेषज्ञों चिकित्सकों को भेजा जा रहा है। हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श अस्पताल खोले जाने हैं।

विज्ञापन

अब तक 49 विधानसभा क्षेत्रों में इन अस्पतालों को खोला गया है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो 35 अस्पतालों में 6 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही 10 अस्पतालों में चार और पांच आदर्श अस्पताल में अभी दो विशेषज्ञ चिकित्सक भेजे गए हैं। इन अस्पतालों में करीब 340 टेस्टों की सुविधा मिलेगी। इन आदर्श अस्पतालों को मेडिकल कॉलेजों और जोनल अस्पतालों के साथ अटैच किया गया है। यह इसलिए ताकि डाॅक्टरों को ऑपरेशन करते वक्त विशेषज्ञों का सहयोग मिल सके। सरकार इन अस्पतालों में उपकरण और मशीनरी उपलब्ध कराने के लिए कंपनियों से टेंडर आमंत्रित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, कई अस्पतालों में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड की मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। आने वाले समय में चुनिंदा अस्पतालों में पीपीपी मोड पर एमआरआई मशीनें भी स्थापित की जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि हिमाचल के आदर्श अस्पतालों में सुदृढ़ किया जा रहा है। अधिकांश अस्पतालों में विशेषज्ञों की तैनाती की गई है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग को 200 डाॅक्टर मिले हैं। इनकी तैनाती भी इन अस्पतालों में की जानी है। इन अस्पतालों में मरीजों के विभिन्न बीमारियों के ऑपरेशन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed