फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: No 200 litre limit on petrol and diesel purchases from July 1; govt lifting the restriction.

हिमाचल: 1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल खरीद के लिए 200 लीटर की सीमा नहीं, सरकार ने अधिसूचना जारी कर हटाई बंदिश

Tue, 30 Jun 2026 06:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 06:55 PM IST
सार

 1 जुलाई से पेट्रोल और डीजल की खरीद पर लागू 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा समाप्त कर दी है। 

विज्ञापन
Himachal: No 200 litre limit on petrol and diesel purchases from July 1; govt lifting the restriction.
डीजल-पेट्रोल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से पेट्रोल और डीजल की खरीद पर लागू 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा समाप्त कर दी है। आदेश लागू होने के बाद अब व्यावसायिक खरीदार भी आवश्यकता के अनुसार रिटेल पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीद सकेंगे। केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर सभी पेट्रोल पंप संचालकों को भी नए निर्देश जारी कर दिए हैं। 12 जून को खाड़ी देशों में तनाव और संभावित आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के चलते रिटेल पेट्रोल पंपों से थोक स्तर पर ईंधन की खरीद रोकने के लिए 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा तय की गई थी।

विज्ञापन

 

अब हालात सामान्य होने पर सरकार ने यह प्रतिबंध हटा लिया है। सीमा समाप्त होने से व्यावसायिक खरीदार, परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोग और पर्यटन कारोबारियों को राहत मिलेगी। पर्यटन सीजन के दौरान अधिक ईंधन की आवश्यकता होने पर अब उन्हें किसी तरह की सीमा का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक चंबा करण ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से 29 जून को अधिसूचना जारी कर 1 जुलाई से पेट्रोल और डीजल की खरीद पर लागू 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में निदेशालय से भी पत्र प्राप्त हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed