फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News: women in race for zila parishad adhyaksh in Mandi

जिप अध्यक्ष की कुर्सी के लिए अपनों से मुकाबला, महिलाओं का पलड़ा भारी, ये हैं दौड़ में

Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: women in race for zila parishad adhyaksh in Mandi
मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में सीएम जयराम ठाकुर के गृहजिला मंडी में सबसे पहले भाजपा जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ताजपोशी हो सकती है। 29 जनवरी को जिला परिषद सभागार भ्यूली मंडी में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह की सूचना प्रशासन ने जारी कर दी है। इसके बाद पहली बैठक में ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का एलान संभव है। मंडी जिला परिषद के 36 वार्डों में 20 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। पार्टी से हटकर चुनाव लड़ने वाले तीन निर्दलीय भी भाजपा के हैं। बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चयन को 24 के समर्थन की जरूरत रहेगी। 

विज्ञापन

23 पहले से ही हैं। एक मोहरे को तोड़कर भाजपा 24 के जादुई आंकड़े का दावा कर रही है, लेकिन इसमें भी एक पेच है। 20 में से 12 सीटें भाजपा समर्थित महिला नेताओं ने जीती हैं। अध्यक्ष पद की ताजपोशी के लिए महिला नेताओं का पलड़ा भारी है। दिग्गज नेताओं के करीबी अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। सराज से सीएम की करीबी द्रोंपती देवी, बल्ह से नड्डा की रिश्तेदार प्रियंता और मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। ऐसे में भाजपा में अपनों में ही मुकाबला चल रहा है। 
विज्ञापन


महेंद्र सिंह बेटी को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। सराज और बल्ह से जीतकर आए धुरंधर अपनी गोटियां फिट करने में लगे हैं। कुछ समर्थक सोशल मीडिया में निर्दलीय चुनाव लड़कर जीतने वाले भाजपाइयों की दावेदारी जता रहे हैं। करारी हार के बाद कांग्रेस पहले ही जिला परिषद अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो चुकी है। उधर, डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि शपथ समारोह व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन 29 जनवरी को सुबह 11 बजे मंडी के जिला परिषद सभागार में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed