फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: wheat seed demand rise in himachal 166 rupee subsidy per quintal to farmers

हिमाचल: बढ़ गई गेहूं के बीज की मांग, 1600 रुपये प्रति क्विंटल मिल रही सब्सिडी

Sun, 27 Nov 2022 06:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Nov 2022 06:51 PM IST
सार

प्रदेश के गेहूं उत्पादक किसानों को रबी सीजन में 1,550 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूूं का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस बार प्रदेश में किसानों के लिए 38 हजार क्विंटल गेहूं बीज की पैदावार की जा सकी है।

विज्ञापन
himachal news: wheat seed demand rise in himachal 166 rupee subsidy per quintal to farmers
गेहूं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चालू रबी सीजन में हिमाचल में गेहूं के बीज की मांग बढ़ गई है। किसानों ने इस सीजन के लिए करीब 70 हजार क्विंटल बीज की डिमांड की थी। अभी तक 75 हजार क्विंटल बीज किसानों को बेचा जा चुका है। किसानों को पिछले साल सीजन में 1,300 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी दी गई थी, जबकि इस साल किसानों को यह उपदान बढ़ाकर 1,600 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के गेहूं उत्पादक किसानों को रबी सीजन में 1,550 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूूं का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस बार प्रदेश में किसानों के लिए 38 हजार क्विंटल गेहूं बीज की पैदावार की जा सकी है। मौसम के साथ न देने के कारण प्रदेश में गुणवत्ता का बीज किसानों की मांग के अनुसार तैयार नहीं हो पाया था। इसके अलावा 37 हजार क्विंटल बीज राज्य के बाहर की एजेंसियों और कंपनियों से जुटाकर प्रदेश के किसानों को बेचा गया है।
विज्ञापन


कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले साल किसानों की गेहूं बीज की मांग 80 हजार क्विंटल तक थी और प्रदेश में कुल 55 हजार क्विंटल गेहूं बीज उपलब्ध था। शेष बीज बाहरी राज्यों की सरकारी एजेंसियों से मंगवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के कृषि विभाग के एसएमएस डॉ. राजीव मिन्हास के अनुसार किसानों की ओर से गेहूं के बीज की डिमांड बढ़ गई है। इस बार पहले किसानों ने 70 हजार क्विंटल बीज की  मांग की थी। जबकि, अभी तक 75 हजार क्विंटल बीज बेचा जा चुका है। 500 से 1000 क्विंटल तक गेहूं बीज की मांग अभी और है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed