{"_id":"6251743cb164f163c823ee6d","slug":"himachal-news-vocational-courses-started-in-97-schools-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोकेशनल कोर्स: स्कूली बच्चे करेंगे ब्यूटी एंड वेलनेस, टूरिज्म, फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोकेशनल कोर्स: स्कूली बच्चे करेंगे ब्यूटी एंड वेलनेस, टूरिज्म, फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई
Sun, 10 Apr 2022 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:42 AM IST
सार
प्रदेश के 97 नए स्कूलों में वोकेशनल की पढ़ाई शुरू होगी। इस दौरान ब्यूटी एंड वेलनेस, टूरिज्म, फैशन डिजाइनिंग, बैंकिंग, ऑटोमोटिव, रिटेल, हेल्थकेयर व आईटीईएस आदि विषयों की पढ़ाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूली शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के मकसद से हिमाचल प्रदेश के 97 स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में नए वोकेशनल कोर्स शुरू होंगे। कुछ स्कूलों को छोड़कर अन्य में संबंधित विषयों के अध्यापकों की नियुक्ति हो चुकी है। इनमें जिला कांगड़ा में ही 20 नए स्कूलों में वोकेशनल की पढ़ाई शुरू हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रदेश के 97 नए स्कूलों में वोकेशनल की पढ़ाई शुरू होगी। इस दौरान ब्यूटी एंड वेलनेस, टूरिज्म, फैशन डिजाइनिंग, बैंकिंग, ऑटोमोटिव, रिटेल, हेल्थकेयर व आईटीईएस आदि विषयों की पढ़ाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
कांगड़ा के इन नए स्कूलों में शुरू हुए वोकेशनल विषय
जिला कांगड़ा के सिहोरपाई में ब्यूटी एंड वेलनेस, डैंकबां में टूरिज्म, करेरी में फैशन डिजाइनिंग, रजियाणा में बैंकिंग, भरोली में क्वाला ऑटोमोटिव, सुराणी में ब्यूटी एंड वेलनेस, चढ़ियार में टूरिज्म, दौलतपुर में बैंकिंग, राजल में रिटेल, जौंटा में टूरिज्म, अधवाणी में ब्यूटी एंड वेलनेस, बनूरी में बैंकिंग, सुन्नी में रिटेल, देहरा में टूरिज्म, गुम्मर में बैंकिंग, मटौर में टूरिज्म, राखा में ऑटोमोटिव, बंदला में हेल्थकेयर, बंदला आईटीईएस व लगड़ू में इलेक्ट्रानिक के कोर्स शुरू होंगे। इन नए स्कूलों में वोकेशनल शुरू होने के साथ जिला कांगड़ा में वोकेशनल विषय शुरू करने वाले स्कूलों की संख्या 182 पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
जिले के 20 और स्कूलों में वोकेशनल विषय शुरू किए जा रहे हैं। इन विषयों से संबंधित अध्यापकों की कुछ स्कूलों में नियुक्ति हो चुकी है, जबकि शेष बचे स्कूलों में जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। - विनोद चौधरी, प्रिंसिपल, डाइट धर्मशाला
इस सत्र से 20 स्कूलों में वोकेशनल की पढ़ाई शुरू हुई है, जबकि इससे पहले भी जिले के कई स्कूलों में छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा मुहैया करवाई जा रही है। - डॉ. जोगिंद्र कुमार, वोकेशनल कोआर्डिनेटर, कांगड़ा