फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Vegetables and fruit sample taken first time in himachal for quality test

Himachal News: हिमाचल में पहली बार भरे फल-सब्जियों के सैंपल, कीटनाशकों का स्तर जांचेंगे

Sat, 08 Jul 2023 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 08 Jul 2023 01:32 PM IST
सार

पंजाब से आई भिंडी और कांगड़ा से आए आम का सैंपल भरा गया। सभी प्रकार की औपचारिकताओं के बाद इन्हें महाराष्ट्र स्थित लैब भेज दिया गया है। यहां कीटनाशकों का स्तर जांचा जाएगा।

विज्ञापन
Himachal News: Vegetables and fruit sample taken first time in himachal for quality test
सैंपल लेते अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में पहली बार फल और सब्जी के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी शुरूआत मंडी शहर से हुई है। यहां खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वर्षा ठाकुर ने फल और सब्जी के चार सैंपल जांच के लिए भरे। इन सैंपल को महाराष्ट्र स्थित लैब को भेजा गया है। मंडी शहर की गांधी चौक सब्जी मंडी में सहायक आयुक्त और खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सब्जी, फलों में कीटनाशक और रसायन की मात्रा जांचने के लिए सैंपल भरे।

विज्ञापन


उन्होंने सब्जी मंडी स्थित दुकानों से कटौला और बल्ह घाटी से आए टमाटर के सैंपल भरे। इसके अलावा पंजाब से आई भिंडी और कांगड़ा से आए आम का भी एक-एक सैंपल भरा। सभी प्रकार की औपचारिकताओं के बाद इन्हें महाराष्ट्र स्थित लैब भेज दिया गया है। यहां कीटनाशकों का स्तर जांचा जाएगा। हालांकि सैंपल भरने से पूर्व सब्जी और फल विक्रेताओं ने अधिकारियों के समक्ष दलील दी कि उत्पादों पर स्प्रे किसानों की ओर से की जाती है।
विज्ञापन


वह केवल इन्हें बेच रहे हैं। कौन सी स्प्रे और कितनी की गई है, इसकी जानकारी उन्हें कैसे होगी। ऐसे में उन पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इस पर विभागीय सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि किसी भी उत्पाद को खरीदते हुए उसका पक्का बिल लें। ताकि सैंपल फेल होने या असुरक्षित पाए जाने पर उत्पाद बेचने वाले व्यक्ति को भी पार्टी बनाया जा सके। यदि बिल नहीं होगा तो यह संभव नहीं है। अब लैब रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी शहर स्थित सब्जी मंडी की दुकानों से सब्जी और फल के चार सैंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। लैब रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कार्रवाई की जाएगी। - एलडी ठाकुर, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed