फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: union govt nod for six ropeway in himachal pradesh

हिमाचल: 39 किमी लंबे छह रोपवे के लिए केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी, पर्यटन को लगेंगे पंख

Mon, 12 Sep 2022 11:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Sep 2022 11:27 AM IST
सार

छह रोपवे के निर्माण से प्रदेश में पर्यटन कारोबार बढ़ेगा और लोगों की आजीविका के साधन भी बढ़ेंगे। पर्यटन क्षेत्र का हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी में सात फीसदी का योगदान है।

विज्ञापन
himachal news: union govt nod for six ropeway in himachal pradesh
रोपवे- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 39 किलीमीटर लंबे छह रोपवे का निर्माण होगा। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इनके निर्माण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जिला कांगड़ा में दो, कुल्लू, चंबा, सिरमौर और बिलासपुर में एक-एक रोपवे बनेगा। पांच रोपवे के निर्माण पर करीब 1,364 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि कुल्लू स्थित रोपवे निर्माण की लागत राशि अभी तय नहीं है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से बनाए जा रहे इन रोपवे का निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर होगा। राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने फरवरी 2022 में इन छह रोपवे के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्रालय को संस्तुति भेजी थी। पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से चार रोपवे बनेंगे। जिला कांगड़ा में पालमपुर थाचड़ी चौगान ग्लेशियर रोपवे और जिला बिलासपुर में बंदला से लुहणू मैदान रोपवे को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


अन्य चार रोपवे में कुल्लू में बिजली महादेव, भरमौर से भरमाणी माता मंदिर, सिरमौर के शिरगुल महादेव मंदिर से चूड़धार और जिला कांगड़ा में चामुंडा से हिमानी चामुंडा तक रोपवे को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इनके निर्माण से प्रदेश में पर्यटन कारोबार बढ़ेगा और लोगों की आजीविका के साधन भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पर्यटन क्षेत्र का हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी में सात फीसदी का योगदान है। परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बताया कि रोपवे निर्माण को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें बताया है कि सप्ताह के भीतर प्रदेश सरकार को इसका पत्र मिल जाएगा।

              रोपवे                                    लंबाई (किमी)    निर्माण राशि (करोड़ में)        
- पालमपुर थाचड़ी चौगान ग्लेशियर रोपवे    13.5                     605 
- चामुंडा से हिमानी चामुंडा                        6.5                     289
- बिजली महादेव रोपवे                             3.2                     200
- भरमौर से भरमाणी माता मंदिर                2.5                     120
- शिरगुल महादेव मंदिर से चूड़धार            10.2              अभी तय नहीं
- बंदला से लुहणू मैदान                             3                       150

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed