फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: under construction bridge collapse in kullu himachal pradesh

कुल्लू: सात वर्षों से निर्माणाधीन पुल टूटकर गिरा, शटरिंग निकाल रहे मजदूर बाल-बाल बचे

Sun, 27 Nov 2022 09:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Nov 2022 09:52 PM IST
सार

मजदूर पुल में लगी शटरिंग खोल रहे थे, तभी पुल गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन
Himachal News: under construction bridge collapse in kullu himachal pradesh
टूटकर गिरा पुल। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोलंगनाला से सटे सोलंग गांव जाने के लिए सात साल से निर्माणाधीन सोलंग पुल रविवार को तैयार होने से पहले शटरिंग हटाते ही धराशायी हो गया। पुल में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की घटिया गुणवत्ता होने पर लेंटर के बाद केबल लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को अनुमति नहीं दी थी। ठेकेदार की विभाग ने राशि भी रोक दी है। विभाग ने गुणवत्ता सही नहीं होने और पुल निर्माण में देरी के कारण टेंडर रद्द कर नए ठेकेदार को काम दिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


रविवार को पुराने ठेकेदार के मजदूर पुल में लगी शटरिंग खोल रहे थे, तभी पुल गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, विभाग तर्क दे रहा है कि कार्य नए ठेकेदार को दे दिया गया है। निर्माणाधीन पुल का कार्य सही नहीं होने पर उसे तोड़ा जाना था। पुल निर्माण में देरी पर सोलंग गांव के लोग खफा हैं। इसी वर्ष अगस्त में बरसात के दौरान दो बालक यहीं बनाए गए अस्थायी पुल के टूटने से खड्ड में बह गए थे। गौर हो कि वर्ष 2015 में इस पुल का शिलान्यास हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 में विभाग ने पंजाब की वेलकॉन इंडिया कंस्ट्रक्शन कंपनी को इसका काम दिया था। एक तो कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ, वहीं दूसरी ओर पुल के आधार स्तंभ और लेंटर पर लगभग सवा करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए, जिसकी गुणवत्ता सही नहीं पाई गई। हालांकि, लेंटर की राशि का विभाग ने ठेकेदार को भुगतान नहीं किया है। पुल बनाने में देरी पर एक बार यहां के बाशिंदे लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार कर चुके हैं। अब पुल ढहने से विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है।


 दो वर्ष में पुल तैयार नहीं हुआ था। चीफ इंजीनियर ने इसका वर्क ऑर्डर रद्द कर दिया था। विभाग ठेकेदार के कार्य से असंतुष्ट था। लिहाजा, उसे वहां से अपना सामान हटाने के लिए कहा था। शटरिंग हटाते समय पुल गिर गया। गुणवत्ता रहित अधूरे पुल को वैसे भी तोड़ा जाना था। - अनूप शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

ठेकेदार ब्लैक लिस्ट, हिमाचल में नहीं मिलेगा काम : इंजीनियर इन चीफ
पुल टूटने के मामले में लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। विभाग ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। उसे अब हिमाचल में काम नहीं मिलेगा। विभाग ने सभी चीफ इंजीनियर को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। इंजीनियर इन चीफ ने कहा कि ठेकेदार को जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस ठेकेदार की विभाग को शिकायतें मिली हैं। पुल का नए सिरे से टेंडर कर दिया है। नए ठेकेदार को काम शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed