{"_id":"5f01f27da743401dbc47ade5","slug":"himachal-news-una-army-jawan-died-of-corona-virus-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना के सैनिक की कोलकाता में कोरोना से मौत, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना के सैनिक की कोलकाता में कोरोना से मौत, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा
Sun, 05 Jul 2020 09:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकटकाल में ऊना के एक सैनिक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद जिले की बटूही पंचायत के गांव भलोह के सैनिक की कोलकाता में मौत हो गई है। कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उसकी पार्थिव देह को नहीं लाया जा सका है। दिवंगत सैनिक के बुजुर्ग माता-पिता बेटे की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए। मृतक सैनिक की पत्नी और बेटा अंतिम विदाई के लिए कोलकाता रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
पिता पूर्व सैनिक अवतार सिंह और माता शीशो देवी गांव भलोह में अपने बेटे के निधन का दुखद समाचार पाकर बेहाल हैं। वे अपने बेटे की अंतिम विदाई को भी नहीं देख पाए हैं। पिता अवतार सिंह ने बताया कि उनके 42 वर्षीय बेटे सोहन सिंह की अगले वर्ष सेवानिवृत्ति थी। वह आर्मी पोस्टल सर्विसेस में नाइक पद पर तैनात था तथा ड्यूटी के दौरान ही उसका निधन हो गया। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अवतार सिंह के मुताबिक बेटे की सेवानिवृत्ति के बाद गांव भलोह में ही बच्चों सहित बसने का फैसला किया था।
विज्ञापन
पुत्रवधू, पोता व पोती झलेड़ा में रहते हैं। पोती 12वीं और पोता 10वीं कक्षा में पढ़ता है। उनका छोटा बेटा परिवार सहित कनाडा में रहता है जबकि बड़ा बेटा सेना में कार्यरत था। मां का कहना है कि बेटे की सेवानिवृत्ति पर समारोह की प्लानिंग हो रही थी लेकिन, उन्हें दुखद खबर मिली है। इस घटना से परिवार बुरी तरह टूट चुका है।
विज्ञापन