फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: Two workers die in septic tank in Hamirpur

जहरीली गैस से सेप्टिक टैंक में उतरे यूपी के दो मजदूरों की मौत

Fri, 28 Aug 2020 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Aug 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Two workers die in septic tank in Hamirpur
सांकेतिक तस्वीर

हमीरपुर जिले के सदर पुलिस थाने के तहत पंधेड़ गांव में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर नए बने टैंक में शटरिंग खोलने के लिए उतरे थे। कई बार आवाज लगाने के बाद भी दोनों ने जवाब नहीं दिया तो बाहर खड़े तीसरे मजदूर ने टैंक के अंदर झांककर देखा तो दोनों अचेत अवस्था में पाया।

विज्ञापन


मजदूर ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने दोनों को टैंक से निकाला और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। शुक्रवार सुबह देशराज (48) पुत्र सुखराम निवासी गांव चमनेड़ और गुरवचन (30) निवासी बदायूं (उत्तरप्रदेश) पंधेड़ गांव में दिहाड़ी लगाने घर से निकले थे।
विज्ञापन


इनके साथ चमनेड़ गांव का ही एक अन्य मजदूर भी था। दोपहर करीब 12 बजे दोनों नए बने सेप्टिक टैैंक की शटरिंग खोलने के लिए टैंक में उतरे। तीसरा मजदूर बाहर खड़ा था। दोनों को आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो तीसरे ने उन्हें अचेत देखकर शोर मचाया। दमकल विभाग और पुलिस ने जेसीबी की सहायता से पहले टैंक का लेंटर तुड़वाया। इसके बाद दमकल कर्मी आक्सीजन सिलिंडल के साथ टैंक में गए और दोनों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कुछ लोगों ने टैंक में उतरने की कोशिश भी की, लेकिन जहरीली गैस के डर से नहीं उतर पाए। देशराज अपने पीछे दो बेटे, दो बेटियां, पत्नी और बूढ़े माता-पिता छोड़ गया है। गुरवचन की पत्नी और दो छोटे बच्चे छूट गए हैं। थाना प्रभारी सदर संजीव गौतम ने कहा कि एंबुलेंस में दोनों को लाया गया था। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed