फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News: tulsi farming in bilaspur himachal pradesh

उपप्रधान समेत 15 लोगों के समूह ने एक साल में बेची आठ क्विंटल तुलसी

Mon, 21 Jun 2021 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ी (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ी (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Jun 2021 01:40 PM IST
सार

तुलसी के पंचाग (जड़, तना, पत्ते, बीज, फूल) का दाम 70 से 100 रुपये किलोग्राम किसानों को मिला है। इसके साथ ही यहां के किसान अश्वगंधा की खेती भी कर रहे हैं। इस समूह में सरकारी प्रवक्ता देवेंद्र भी जुड़े हैं।

विज्ञापन
Himachal News: tulsi farming in bilaspur himachal pradesh
खेतों में तुलसी की बिजाई करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में प्राइवेट नौकरी छूटने के बाद परिवार का पालन पोषण करने के लिए लोगों का रुझान खेती की तरफ बढ़ा है। जिले के रानीकोटला के नजदीक डोभा क्षेत्र के कई लोग पिछले 2 साल से इस दिशा में कार्य करते हुए आर्थिकी को मजबूत कर रहे हैं। पंचायत के उपप्रधान रणजीत कुमार के साथ गांव के 15 लोगों का समूह औषधीय पौधों की खेती कर रहा है। पिछले वर्ष यहां के किसानों ने आठ क्विंटल तुलसी का उत्पादन किया।

विज्ञापन


तुलसी के पंचाग (जड़, तना, पत्ते, बीज, फूल) का दाम 70 से 100 रुपये किलोग्राम किसानों को मिला है। इसके साथ ही यहां के किसान अश्वगंधा की खेती भी कर रहे हैं। इस समूह में सरकारी प्रवक्ता देवेंद्र भी जुड़े हैं। उन्हें जब भी समय मिलता है वो इस समूह के साथ काम करते हैं। रणजीत, हरि राम, बंगालू राम, सुंदर लाल, श्रवण, धर्म पाल, रत्न लाल, बाबूराम, सलिंद्र कुमार, अनिल, प्रदीप, प्रेम लाल तुलसी और अश्वगंधा की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा घुमारवीं उपमंडल के कसोहल गांव के बचित्र सिंह चौहान जो निजी स्कूल में अध्यापक थे। उन्होंने वह नौकरी छोड़ प्राकृतिक और जड़ी-बूटियों की खेती शुरू कर दी। औषधीय पादप बोर्ड के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले के किसान औषधीय खेती की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। विभाग भी लगातार इस प्रकार की खेती करने की जानकारी किसानों को देता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed