फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: triple talaq case in kullu himachal pradesh

हिमाचल: कुल्लू में पति ने फोन पर दिया पत्नी को तलाक, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Sep 2021 04:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Sep 2021 04:15 PM IST
सार

अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखने वाली महिला ने कहा कि उसके पति ने उसे मोबाइल के माध्यम से तीन तलाक कहकर तलाकनामा दे दिया।

विज्ञापन
Himachal News: triple talaq case in kullu himachal pradesh
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कुल्लू में एक महिला से तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।  तीन तलाक के बारे में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू को बताया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को महिला थाने में जांच के लिए भेजा। पीड़ित ने पुलिस को तीन तलाक संबंधी दस्तावेज पेश किए।

विज्ञापन


अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखने वाली महिला ने कहा कि उसके पति ने उसे मोबाइल के माध्यम से तीन तलाक कहकर तलाकनामा दे दिया। पीड़ित महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष अंजना और समाजसेवी पुष्पा के साथ एसपी से मिलने पहुंची थीं।
विज्ञापन


पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसे जबरन मोबाइल से पति ने तीन तलाक दिया। हालांकि, मायके वालों ने समझौते के लिए आग्रह किया, लेकिन पति ने कहा कि आप जो मर्जी कर लो हमने तलाक दे दिया है। पीड़ित की शादी 8 वर्ष पहले दलाशनी गांव के रफीक से हुई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। तीन तलाक के बाद अब पीड़ित गहरे सदमे में है। जिला कुल्लू में महिला को तीन तलाक देने का मामला सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी लोग मामले को लेकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि, शनिवार को एसपी कुल्लू मामले में जांच के लिए स्वयं महिला थाना पहुंचे। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि महिला पुलिस थाना में शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगामी छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed