फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Trial success for ice skating in shimla

राजधानी में शुरू होगी स्केटिंग, ट्रायल सफल, कोविड नियमों का करना होगा पालन

Wed, 16 Dec 2020 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Dec 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Trial success for ice skating in shimla
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक आईस स्केटिंग रिंक में बुधवार को सीजन का पहला स्केटिंग ट्रायल सफल रहा। अब वीरवार सुबह सीजन का पहला स्केटिंग सेशन होगा। शिमला आईस स्केटिंग क्लब के कैशियर पंकज प्रभाकर, संगठन सचिव मनप्रीत सेंबी और कार्यकारिणी सदस्य रजत मल्होत्रा ने स्केटिंग का ट्रायल किया। उन्होंने बताया कि मैदान में जमी बर्फ की क्वालिटी अच्छी है।

विज्ञापन


दो दिन और रात को आसमान साफ रहने पर बर्फ और अच्छी तरह से जम जाएगी। पंकज प्रभाकर ने कहा कि वीरवार को सीजन का पहला सेशन होगा। सुबह के सत्र के आधार पर ही शाम को सेशन करवाने का फैसला लिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ ट्रायल सफल रहने के बाद स्केर्ट्स स्केटिंग सेशन के बारे में पूछताछ करने लगे हैं। स्केटिंग के दौरान कोविड नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है। बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को रिंक में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


क्लब के सचिव भवनेश बांगा और समस्त कार्यकारिणी ने उपायुक्त शिमला से एसओपी मंजूर करवाई है। इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। स्केटिंग के लिए वीरवार से ही पंजीकरण शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि शिमला के स्केटिंग रिंक में प्राकृतिक तरीके से बर्फ जमाई जाती है। इसमें किसी भी तरह मशीन का इस्तेमाल नहीं होता। यहां स्केटिंग करने के लिए युवाओं में खासा जोश होता है। बाहरी राज्यों से भी कई सैलानी शिमला इसलिए आते हैं ताकि वह यहां स्केटिंग कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार में 50 को मिलेगी प्रवेश की अनुमति 
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए आईस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग करने आने वालों को सीमित संख्या में ही प्रवेश मिलेगा। क्लब के अंदर और बाहर एसओपी के मुताबिक ही लोग प्रवेश कर पाएंगे। रिंक में एक बार केवल 50 व्यक्ति ही स्केटिंग कर पाएंगे। इसमें आयु के आधार पर लोगों के ग्रुप बनाए जाएंगे। 


किस साल में कब हुआ पहला सेशन 
साल             पहले सेशन की तिथि

2019-20        9  दिसंबर 2019
2018-19        9 दिसंबर 2018
2017-18        3  दिसंबर 2017
2016-17       22 दिसंबर 2016
2015-16       20 दिसंबर 2015

सदस्यता शुल्क में बढ़ोतरी नहीं
कोरोना महामारी के चलते आईस स्केटिंग क्लब ने इस बार फीस और सदस्यता शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। वयस्क के लिए पूरे सीजन की 2800, जूनियर के लिए 1600, जोड़े को 3300 रुपये फीस देनी होगी। वयस्क को आधे सीजन की 2000, जूनियर को 1000 फीस रखी है। वयस्क को स्केट्स के 1500 और जूनियर को 1100 रुपये अलग से चुकाने होंगे। इस पर 3000 रुपये सिक्योरिटी भी अदा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed