फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal News: tourist throng in shimla manali and dharamshala

पर्यटन : शिमला, मनाली और धर्मशाला सैलानियों से पैक, अटल टनल से 12 हजार वाहन आर-पार

Sun, 17 Apr 2022 01:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/मनाली/धर्मशाला/गोहर (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/मनाली/धर्मशाला/गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Apr 2022 01:52 PM IST
सार

ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने कहा कि इस वीकेंड न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मौके जैसी सैलानियों की भीड़ उमड़ी है। 15 अप्रैल को शिमला में करीब 100 करोड़ रुपये के पर्यटन कारोबार का अनुमान है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी सहित पर्यटन से जुड़े अन्य वर्गों का कारोबार शामिल है। 

विज्ञापन
himachal News: tourist throng in shimla manali and dharamshala
राजधानी शिमला में शनिवार को ऐतिहासिक रिज मैदान पर उमड़ी सैलानियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैदानी राज्यों में प्रचंड गर्मी की वजह से हिल्सक्वीन शिमला, मनाली, लाहौल और धर्मशाला में इस वीकेंड भारी संख्या में सैलानी उमड़े हैं। बीते 31 दिसंबर के बाद 14 अप्रैल को एक ही दिन में शोघी बैरियर से करीब 6,000 पर्यटक वाहन राजधानी में दाखिल हुए हैं। मनाली में 2,200 पर्यटक वाहन पहुंचे हैं जबकि अटल टनल से 24 घंटों के भीतर 12,849 वाहन आर-पार हुए हैं। कांगड़ा के धर्मशाला में भी होटलों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी है। 

विज्ञापन


15 अप्रैल से समर सीजन शुरू होते ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तरह इस वीकेंड सैलानियों की भीड़ उमड़ी है। होटल, होम स्टे और पार्किंग पैक हैं। बाजारों में सेल दोगुनी हो गई है। साइट सीन के लिए टैक्सियां कम पड़ गई हैं। कोरोना काल के बाद सैलानियों की आमद में बूम आने से कारोबारी उत्साहित हैं। राजधानी में शिमला के अलावा मशोबरा, नालदेहरा, कुफरी, चायल और नारकंडा के होटल एडवांस बुक हो चुके हैं। 
विज्ञापन


पार्किंगों में गाड़ियां खड़ी करने की जगह नहीं है, जिससे जाम लग रहा है। लिफ्ट पार्किंग का टेरेस फ्लोर भी पैक है। मालरोड, लोअर बाजार और लक्कड़ बाजार में खरीदारी बढ़ने से कारोबार में तेजी आई है। लिफ्ट के पास फल बेचने वाले मुहम्मद राशिद ने बताया है कि हफ्ते पहले रोजाना 500 से 700 की सेल होती थी। अब यह 1500 रुपये पहुंच गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरजीत सिंह मंगा ने बताया कि न्यू ईयर के बाद इस हफ्ते बंपर सैलानी पहुंचे हैं। होटिलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि दो दिन से अधिकतर होटल पैक हैं। विशाल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के महासचिव मदन बंसल ने बताया कि टैक्सियों की मांग दोगुनी हो गई है। जाम की वजह से परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में कम पड़ गईं टैक्सियां
शिमला में साइट सीन के लिए टैक्सियां नहीं मिल पा रही हैं। दोपहर 12 बजे तक अधिकतर टैक्सियां साइट सीन के लिए रवाना हो रही हैं। इसके बाद टैक्सियाें का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। साइट सीन से जो गाड़ियां शाम 4:00 बजे तक लौट आती थीं, अब वे रात 8:00 बजे तक लौट रही हैं।

पर्यटक शिकारी देवी और कमरुनाग पहुंचे 
मंडी जिला की सबसे ऊंची चोटी शिकारी देवी और कमरुनाग वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। दो दर्जन से अधिक होम स्टे और होटल पैक हैं। पर्यटकों के पहुंचने से होटल, चाय, ढाबा मालिकों और अन्य व्यवसायियों की चांदी हो गई है। प्रदूषण से दूर सराज घाटी के पर्यटन स्थल अब बाहरी पर्यटकों को भाने लगे हैं। संवाद

15 अप्रैल को शिमला में 100 करोड़ रुपये पर्यटन कारोबार का अनुमान
ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने कहा कि इस वीकेंड न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मौके जैसी सैलानियों की भीड़ उमड़ी है। बीते 31 दिसंबर को 100 करोड़ का कारोबार हुआ था, जिस पर सरकार को करीब 20 से 25 करोड़ जीएसटी मिला था। सूद ने कहा कि जैसी भीड़ उमड़ी है, उससे 15 अप्रैल को शिमला में करीब 100 करोड़ रुपये के पर्यटन कारोबार का अनुमान है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी सहित पर्यटन से जुड़े अन्य वर्गों का कारोबार शामिल है। 


लाहौल की वादियां भी गुलजार
बंजार, मणिकर्ण, मनाली, कोठी, मढ़ी, गुलाबा के अलावा लाहौल की वादियां भी पर्यटकों से गुलजार हैं।  होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर और कारोबारी गौतम ठाकुर ने कहा कि सैलानियों से मनाली पूरी तरह से पैक है। पर्यटक अटल टनल रोहतांग के साथ चंद्रा घाटी, सिस्सू झील, जिला मुख्यालय केलांग, जिस्पा व दारचा की सुंदर वादियों को निहार रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed