{"_id":"5feb43928ebc3e3b8a0c798c","slug":"himachal-news-tourist-clear-snow-covered-road-in-dalhousie-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन रहा नाकाम तो खुद बेलचा उठाकर सड़क से बर्फ हटाने लगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन रहा नाकाम तो खुद बेलचा उठाकर सड़क से बर्फ हटाने लगे सैलानी
Tue, 29 Dec 2020 08:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 29 Dec 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटक नगरी डलहौजी में बर्फबारी के बाद प्रशासन सड़कों से बर्फ हटाने में नाकाम रहा तो गुस्साए सैलानियों ने खुद बेलचा उठाकर सड़क से बर्फ हटाई। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी सैलानियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। दरअसल दो दिन पहले हुई बर्फबारी से कई पर्यटक डलहौजी में फंस गए।
विज्ञापन
सोमवार को जब पर्यटकों ने डलहौजी से बाहर निकलने का प्रयास किया, तो सड़क पर जमीं बर्फ ने उनकी गाड़ियों के पहिये वहीं रोक दिए। इसके बाद पर्यटकों ने प्रशासन व विभाग के रवैये से नाराज होकर स्वयं हाथों में औजार पकड़कर सड़क पर जमी बर्फ को हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सड़क पर जमी बर्फ को हटाने का वीडियो बनाकर पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर भी वायरल किया। साथ ही वीडियो के जरिये अन्य पर्यटकों से डलहौजी न आने की बात कही। पर्यटकों का कहना है कि बर्फबारी को देखने के लिए पर्यटक डलहौजी पहुंचते हैं। लेकिन, उनकी वापसी को लेकर स्थानीय प्रशासन व नगर परिषद को सड़क पर यातायात बहाली के उचित प्रबंध भी करने चाहिए।
विज्ञापन
एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि उक्त मार्ग एयरफोर्स के अधीन आता है। वहां की मशीनरी खराब होने से ही मार्ग समय पर सुचारु नहीं हो पाया। लिहाजा, डलहौजी प्रशासन की ओर से मशीनरी को भेज कर मार्ग को साफ करवाया जा रहा है। बताया कि नायब तहसीलदार को मौके पर भेजाकर पर्यटकों को वापस भेजने का प्रबंध किया जा रहा है।