फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News: To attract investors Himachal Bureau of Investment Promotion will be set up

Himachal News: निवेशकों को आकर्षित करने के लिए गठित होगा हिमाचल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन

Thu, 05 Jan 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 05 Jan 2023 05:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में निवेशकों को अधिक आकर्षित करने के लिए उद्योग विभाग को निर्देश दिए हैं। इसके लिए राज्य में निवेशकों के लिए आकर्षक औद्योगिक नीतियां और सुविधा तंत्र मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal News: To attract investors Himachal Bureau of Investment Promotion will be set up
राकेश कुमार प्रजापति, निदेशक उद्योग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में निवेशकों को आकर्षित करने और उनको बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजाब की तर्ज पर हिमाचल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन का गठन होगा। इसमें सीईओ पद पर एक आईएएस अफसर की तैनाती होगी। देश के पर्वतीय राज्यों की श्रेणी में हिमाचल प्रदेश को ईज ऑफ  में टॉप अचीवर श्रेणी में रखा गया है।  

विज्ञापन


केंद्रीय उद्योग संवर्धन विभाग की जारी डूइंग बिजनेस रैंकिंग में हिमाचल को यह उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में निवेशकों को अधिक आकर्षित करने के लिए उद्योग विभाग को निर्देश दिए हैं। इसके लिए राज्य में निवेशकों के लिए आकर्षक औद्योगिक नीतियां और सुविधा तंत्र मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद उद्योग विभाग के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल निदेशक उद्योग के नेतृत्व में विभिन्न राज्यों की ब्यूरो ऑफ  इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी के कामकाज का अध्ययन करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में उद्योग निदेशक राकेश कुमार प्रजापति, अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलक राज शर्मा और कंसलटेंट सुमित सागर डोगरा और नवरीत सिंह बेलिंग ने पंजाब ब्यूरो ऑफ  इन्वेस्टमेंट प्रमोशन इन्वेस्ट के अधिकारियों से पहले दौर की मुलाकात कर ली है, जिसमें कामकाज को लेकर विस्तार से अध्ययन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के इस ब्यूरो के सीईओ कमल किशोर यादव ने बताया कि निवेश परियोजनाओं के अनुमोदन और मंजूरी दिलाने में ब्यूरो सक्रिय भूमिका निभा रहा है। पंजाब में अधिक से अधिक निवेश करने की जिम्मेदारी ब्यूरो को सौंपी गई है। पंजाब ब्यूरो ऑफ  इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एक्ट 2016 ने कानूनी रूप से मजबूत संस्था का गठन किया है। पंजाब में निवेश में तेजी आई है।  


हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए पंजाब की तर्ज पर हिमाचल ब्यूरो ऑफ  इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बनाया जा रहा है।  इससे पहले अन्य राज्यों तेलंगाना और राजस्थान के ब्यूरो के कामकाज का भी अध्ययन किया जाएगा। - राकेश कुमार प्रजापति, निदेशक उद्योग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed