{"_id":"64a94ed332a9ea7dfc006624","slug":"himachal-news-spice-prices-hike-amid-inflation-in-himachal-pradesh-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई: टमाटर के बाद मसालों के दाम बढ़े, हरी सब्जियों के साथ प्याज भी होने लगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई: टमाटर के बाद मसालों के दाम बढ़े, हरी सब्जियों के साथ प्याज भी होने लगा महंगा
Sat, 08 Jul 2023 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 08 Jul 2023 05:26 PM IST
सार
टमाटर, प्याज, जीरा, धनिया, लाल मिर्च, मीठी सौंफ, अजवाइन, मेथी सब के दाम बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
मसाले (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरसात में टमाटर के बाद अब मसाले महंगे हुए हैं। साथा ही प्याज के दाम भी बढ़े हैं। इससे रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। बरसात में महिलाएं आम का अचार डालना पसंद करतीं हैं। इस बार मसालों के बढ़ते दामों ने उनको परेशानी में डाल दिया है। बढ़ते दाम के कारण न तो सब्जी में टमाटर और प्याज का तड़का ढंग से लग रहा है और न ही उसमें मसाले डाले जा रहे हैं। टमाटर, प्याज, जीरा, धनिया, लाल मिर्च, मीठी सौंफ, अजवाइन, मेथी सब के दाम बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
सरसों का तेल और रिफाइंड को छोड़कर बाकी खाद्य वस्तु महंगी हो गई हैं। इससे गरीब वर्ग को एक समय का खाना जुटा पाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय हरी सब्जियों में टमाटर का मूल्य सब्जी मंडी में ही सौ रुपये प्रति किलो है और बाजार में दुकानदार इसे 120 रुपये प्रति किलो ग्राहकों को बेच रहे हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार प्याज पहले 15 से 20 रुपये प्रति बिक रहा था अब इसका मूल्य 30 रुपये हो गया है। इसे दुकानदार बाजार में 35 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं। मसालों में जीरा के दाम ने आसमान छू लिया है। गृहिणी सरोज कुमारी, विमला देवी, कमलेश कुमारी, रेखा देवी और सावित्री ने कहा बढ़ती महंगाई से एक समय की सब्जी बनाना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
मसाला पहले अब
जीरा 400 800
धनिया 200 300
मीठी सौंफ 250 500
अजवाइन 150 250
हल्दी 150 200
मेथी 250 350