{"_id":"622df4838a12bf0e20045dc5","slug":"himachal-news-solan-bjp-leader-pawan-gupta-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन गुप्ता का बयान- मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं, उसी के साथ खड़ा रहूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन गुप्ता का बयान- मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं, उसी के साथ खड़ा रहूंगा
Sun, 13 Mar 2022 08:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 13 Mar 2022 08:10 PM IST
सार
भाजपा नेता पवन गुप्ता ने कहा कि मैं 40 साल से भाजपा का कार्यकर्ता हूं और उसी के साथ खड़ा रहूंगा।
विज्ञापन
भाजपा नेता पवन गुप्ता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता पवन गुप्ता ने कहा कि मेहमान के नाते कोई घर पर आए तो हम उसकी सेवा करते हैं। जहां तक आम आदमी पार्टी के ऑफर की बात तो मैं 40 साल से भाजपा का कार्यकर्ता हूं और उसी के साथ खड़ा रहूंगा। दरअसल, बीते शनिवार को आप नेता एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन गुप्ता के घर पहुंचे थे। जैन ने यहां नाश्ता कर गुप्ता को आप में शामिल होने का ऑफर दिया था।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता पुरुषोत्तम गुलेरिया ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि गुप्ता ने उन्हें शनिवार सुबह फोन पर इसकी जानकारी दी थी। गुप्ता ने कहा कि उनके रिश्तेदार के साथ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री घर पर नाश्ते के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
नाश्ता करते समय जैन ने गुप्ता से आप में शामिल होने को लेकर सवाल भी किया। गुलेरिया ने कहा कि पवन गुप्ता भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। वह इसी के साथ रहेंगे। हालांकि, पार्टी में पवन गुप्ता की अनदेखी पर उन्होंने कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष उठाया गया है। यह उनके ध्यान में है। पार्टी जल्द ही उन्हें ओहदा देगी।
विज्ञापन