{"_id":"6687e0f1b5cd18628b05d038","slug":"himachal-news-shrikant-sharma-appointed-as-bjp-s-state-in-charge-sanjay-tandon-appointed-as-co-in-charge-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: श्रीकांत शर्मा भाजपा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी, संजय टंडन सह प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: श्रीकांत शर्मा भाजपा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी, संजय टंडन सह प्रभारी नियुक्त
Fri, 05 Jul 2024 06:47 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:47 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे लेकर नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले श्रीकांत शर्मा इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश चुनाव प्रभारी थे।
विज्ञापन
श्रीकांत शर्मा,संजय टंडन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकांत शर्मा को भाजपा का हिमाचल प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। संजय टंडन को सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे लेकर नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले श्रीकांत शर्मा इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश चुनाव प्रभारी थे। इससे पहले वर्ष 2022 के चुनाव में चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी रह चुके हैं। इसके बाद नगर निगम शिमला के चुनाव के भी प्रभारी रहे हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2014 में वह लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश प्रभारी थे। उस समय में कांग्रेस की सरकार थी। उसके बाद वह बिहार में स्वास्थ्य मंत्री बने और मंगल पांडे को प्रदेश प्रभारी बनाया गया। संजय टंडन के पास पहले से ही पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी का दायित्व है। उन्होंने दोबारा इस पद पर तैनाती दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन को बधाई दी है।
विज्ञापन