{"_id":"5f3e21f75bca841be9419f11","slug":"himachal-news-shiva-keshvan-will-get-arjuna-award-and-romesh-get-dronacharya-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के शिवा को अर्जुन हमीरपुर के रोमेश को मिलेगा द्रोणाचार्य अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली के शिवा को अर्जुन हमीरपुर के रोमेश को मिलेगा द्रोणाचार्य अवार्ड
Thu, 20 Aug 2020 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/पतलीकूहल/मनाली
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/पतलीकूहल/मनाली
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 20 Aug 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
शिवा केशवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल क्षेत्र में हिमाचल के लिए बड़ी खुशखबरी है। मनाली के छह बार के शीतकालीन ओलंपियन शिवा केशवन अर्जुन अवार्ड के लिए नामित हुए हैं। इधर, हमीरपुर जिले के हाकी कोच रोमेश पठानिया का नाम भी द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए भेजा गया है। एशियन लूज चैंपियनशिप में चार बार गोल्ड मेडल जीतकर शिवा ने देश का नाम चमकाया है। छह बार शीतकालीन ओलंपिक में शिरकत की और विश्व कप में 100 मीटर स्पर्धा में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
शिवा का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए भेजे जाने की सूचना से मनाली में खुशी का माहौल है। केशवन ने दो दशक तक लूज स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया है। अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में 10 पदक अपने नाम करने के अलावा कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। केशवन ने 1998 से 2018 तक छह शीतकालीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
शिवा की मां इटली की हैं और पिता केरल निवासी हैं, जो मनाली में रहते हैं। केशवन के पिता सुधाकरन का कहना है कि अर्जुन अवार्ड के लिए किसी खिलाड़ी के नाम की सिफारिश हर मां-बाप के लिए खुशी की बात होती है। इधर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शिवा केशवन की इस उपलब्धि के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
इधर, हाकी इंडिया के कोच रहे रोमेश वर्तमान में प्रदेश हाकी एसोसिएशन के सचिव हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव राजेश भंडारी ने दोनों को इसके लिए बधाई दी है।