फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Security of 6 rebel Congress and BJP candidates will be increased

himachal News: कांग्रेस के बागी 6 भाजपा प्रत्याशियों की और बढ़ेगी सुरक्षा

Fri, 29 Mar 2024 10:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Mar 2024 10:52 AM IST
सार

भाजपा में शामिल होने के बाद छह बागियों को प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं और पूर्व प्रत्याशियों में रोष है।

विज्ञापन
Himachal News: Security of 6 rebel Congress and BJP candidates will be increased
सीआरपीएफ(प्रतीकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के बागी 6 भाजपा प्रत्याशियों का सुरक्षा घेरा और बढ़ाया जा सकता है। भाजपा में शामिल होने के बाद छह बागियों को प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं और पूर्व प्रत्याशियों में रोष है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी पार्टी छोड़ने पर इनके प्रति गुस्सा है। ऐसे में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान इनके साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस के चार जवान साथ रहेंगे। इन बागी विधायकों के साथ चौबीस घंटे सीआरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। अभी एक समय में दो सीआरपीएफ के जवान इनके साथ लगाए गए हैं।

विज्ञापन

लाहौल स्पीति के बागी कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर के भाजपा में शामिल होने और प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. रामलाल मारकंडा ने निर्दलीय या फिर कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने की बात कही है। वहीं कुटलैहड़ के पूर्व भाजपा प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कंवर के समर्थकों में भी गुस्सा है। इस सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के बागी विधायक भुट्टो को प्रत्याशी बनाया गया है। वीरेंद्र कंवर कह चुके हैं कि वे पार्टी का सम्मान करते हैं लेकिन कार्यकर्ताओं में रोष है।.
 

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट के बाद बनी टकराव की स्थिति
कांग्रेस पार्टी के बागी विधायकों को उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टकराव की स्थिति बनी हुई है।

कांग्रेस पार्टी ने नहीं उतारे प्रत्याशी
भाजपा ने हिमाचल में लोकसभा और उपचुनाव में प्रत्याशियों के घोषणा कर दी है लेकिन कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक प्रत्याशियों के नाम फाइनल नहीं हुए हैं। कांग्रेस पार्टी नेताओं का मानना है कि हिमाचल प्रदेश में दोनों चुनाव को लेकर प्रचार शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed