{"_id":"618bcf3b61a9ac4dd655131e","slug":"himachal-news-school-reopen-for-3rd-to-7th-class-fifty-percent-attendance-in-classes-on-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में लौटी रौनक: तीसरी से पांचवीं तक 50 फीसदी, छठी से 12वीं कक्षा तक 61 फीसदी विद्यार्थी आए स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में लौटी रौनक: तीसरी से पांचवीं तक 50 फीसदी, छठी से 12वीं कक्षा तक 61 फीसदी विद्यार्थी आए स्कूल
Wed, 10 Nov 2021 10:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:40 PM IST
सार
सभी सरकारी स्कूलों में थर्मल स्क्रीनिंग से स्कूल गेट पर तापमान जांचा गया। फेस मास्क पहनने वालों को ही परिसर में प्रवेश दिया गया। 15 नवंबर से पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूलों के दरवाजे खुल जाएंगे।
विज्ञापन
रामपुर के सनशाइन स्कूल में विद्यार्थियों का स्कूल पहुंचने पर तिलक करती अध्यापिका।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब 21 माह बाद बुधवार को तीसरी से सातवीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे। बुधवार को तीसरी से पांचवीं कक्षा तक 50 फीसदी और छठी से 12वीं कक्षा तक 61 फीसदी विद्यार्थियों ने स्कूलों में उपस्थिति दर्ज करवाई। नियमित कक्षाएं शुरू होते ही स्कूलों में रौनक लौट आई है। बुधवार को कहीं तिलक लगाकर तो कहीं फूल बरसा कर विद्यार्थियों का स्कूलों में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
सभी सरकारी स्कूलों में थर्मल स्क्रीनिंग से स्कूल गेट पर तापमान जांचा गया। फेस मास्क पहनने वालों को ही परिसर में प्रवेश दिया गया। 15 नवंबर से पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूलों के दरवाजे खुल जाएंगे। कांगड़ा के चढियार के सलेहरा में स्कूल पहुंचने पर बच्चों पर फूल बरसाए गए। बिलासपुर जिला में ठंड के कारण बच्चों को कमरे के बाहर धूप में बैठाकर पढ़ाया गया।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. पंकज ललित ने बताया कि तीसरी से पांचवीं कक्षा में विभिन्न जिलों में 40 से 58 फीसदी के बीच विद्यार्थी कक्षाओं में पहुंचे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि छठी कक्षा में 29 से 75 फीसदी, सातवीं में 28 से 76 फीसदी तक विद्यार्थी स्कूलों में आए।
विज्ञापन
छठी से बारहवीं कक्षा में इतने फीसदी आए विद्यार्थी
जिला विद्यार्थी (फीसदी में)
बिलासपुर 66
चंबा 66
हमीरपुर 73
कांगड़ा 67
किन्नौर 59
कुल्लू 55
लाहौल-स्पीति 77
मंडी 50
शिमला 43
सोलन 60
सिरमौर 68
ऊना 67
कुल 61