फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: scholarship amount increase up to nine thousand rupee

हिमाचल: लाखों विद्यार्थियों को राहत, 9,000 रुपये तक बढ़ी छात्रवृत्ति राशि

Sun, 31 Jul 2022 11:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 31 Jul 2022 11:52 AM IST
सार

महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति राशि 9000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रति वर्ष कर दी है।

विज्ञापन
himachal news: scholarship amount increase up to nine thousand rupee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिल गई है। सरकार ने छात्रवृत्ति राशि में 9,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली 9,000 रुपये से 12,000 रुपये की सालाना छात्रवृत्ति राशि को बढ़ाकर 18,000 रुपये निश्चित कर दिए हैं। शनिवार को उच्च शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बजट घोषणा की अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति राशि 9000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रति वर्ष कर दी है। जमा दो कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों के लिए इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना की राशि 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रति वर्ष की गई है। कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना की राशि 15,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये, अनुसूचित जाति के छात्रों को डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत मिलने वाली राशि 12,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रति वर्ष किया गया है।
विज्ञापन


अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रति वर्ष, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना की राशि 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये की गई है। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय छात्रवृत्ति को 20,000 से 24,000 रुपये प्रति वर्ष, सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा छात्रवृत्ति को सभी विद्यार्थियों के लिए 18,000 प्रति वर्ष की गई है। आईआरडीपी/बीपीएल छात्रवृत्ति योजना का नाम मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना कर दिया गया है। इसके तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि को 1500 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रति वर्ष करने की अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



39 वर्ष बाद 1300 रुपये बढ़ाकर की 18,000 रुपये वित्तीय सहायता
विभिन्न युद्धों एवं अभियानों के दौरान शहीद, दिव्यांग सशस्त्र बल कर्मियों के बच्चों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता की राशि 18,000 रुपये प्रति वर्ष कर दी है। 39 वर्ष बाद छात्रवृत्ति राशि में बढ़ोतरी की गई है। अभी तक इस योजना में 30 रुपये से 200 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे थे। सरकार ने इस विसंगति को दूर करते हुए इस राशि को 1300 रुपये बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed