{"_id":"696b183b2c8cdccdc502a938","slug":"himachal-news-samarth-portal-mandatory-in-gram-panchayats-from-april-these-works-will-be-done-online-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: अप्रैल से ग्राम पंचायतों में समर्थ पोर्टल अनिवार्य, ये काम होंगे ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: अप्रैल से ग्राम पंचायतों में समर्थ पोर्टल अनिवार्य, ये काम होंगे ऑनलाइन
Sat, 17 Jan 2026 10:34 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:34 AM IST
सार
सरकार ने ग्राम पंचायतों की आय को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए समर्थ पंचायत पोर्टल का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों की आय को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए समर्थ पंचायत पोर्टल का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। पंचायती राज विभाग की अधिसूचना के अनुसार इसे 1 अप्रैल से प्रदेश की ग्राम पंचायतों में अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
अधिसूचना के मुताबिक कर और गैर कर राजस्व का निर्धारण, करदाताओं का पंजीकरण, ऑनलाइन मांग सृजन, पंचायत की संपत्तियों का राजस्व उपयोग और नागरिकों से भुगतान की डिजिटल वसूली अब समर्थ पोर्टल से ही होगी। ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता, मानकीकरण और दक्षता बढ़ेगी। ग्राम पंचायतों की वित्तीय आत्मनिर्भरता मजबूत होगी। समर्थ पोर्टल को भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने विकसित किया है।
विज्ञापन